ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर BCCI ने उठाया बड़ा कदम

इस साल आईपीएल का आगाज 31 मार्च से होना है. ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के भिड़ंत होगी. दोनों टीमें मैच में जीत हासिल  कर टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी. इससे पहले बीसीसीआई ने कड़ा रुख अपना लिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल फ्रेंचाइजियों को कड़े निर्देश दे दिए हैं. ये निर्देश बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर दिए हैं.

BCCI ने अपनाया कड़ा रुख  

आईपीएल शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल में खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों को लेकर चिंता जाहिर की है. बीसीसीआई ने आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजियों को टीम इंडिया के खिलाड़ियों की फिटनेस लेकर निर्देश दे दिए हैं. बोर्ड ने कहा है कि इनका सख्ती से पालन भी होना चाहिए. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल में खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने को लेकर बीसीसीआई ने यह कदम उठाया है.

टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर दी हिदायत 

बीसीसीआई ने वर्चुअल मीटिंग के जरिए यह निर्देश टीमों को दिए हैं. इस मीटिंग में एनसीए के फिजिओथेरेपिस्ट नितिन पटेल और टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई मौजूद थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मीटिंग में कहा गया कि फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों पर अधिक दबाव नहीं बनाना है. उनकी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. कोई भी फ्रेंचाइजी किसी खिलाड़ी पर दबाव नहीं बनाएगी और इसकी देखरेख के लिए बीसीसीआई लगातार फ्रेंचाइजियों के संपर्क में भी रहेगी.

टीम को खेलने हैं ICC टूर्नामेंट्स   

दरअसल, टीम इंडिया को आईपीएल खत्म होने के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलना है. इतना ही नहीं टीम को इस साल अक्टूबर नवम्बर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप भी खेलना है. टीम इंडिया के लगातार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों को लेकर बीसीसीआई ने यह बड़ा कदम उठाया है. जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर चोट के चलते आईपीएल में भी नहीं खेल रहे हैं. ऐसे में आईसीसी टूर्नामेंट्स से पहले दोनों खिलाड़ियों का टीम से जुड़ना बेहद ही जरूरी है.

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!