ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हेल्थ

आंख में दिखता है इस भयंकर कैंसर का लक्षण

शुरुआती स्टेज में इस बीमारी से ठीक होने की संभावना ज्यादा होती है, लेकिन एक बार जब यह एडवांस स्टेज में पहुंच जाता है तो मृत्यु दर अधिक हो जाती है। यह खतरनाक बीमारी शुरुआती चरण में बेहद मामूली लक्षण दिखाती है, जिनके बारे में अवेयर होने की जरूरत है।

पैंक्रियाटिक कैंसर के वार्निंग साइन

  1. पीलिया
  2. गहरे रंग का पेशाब
  3. भूख में कमी
  4. अचानक और अनजाने में वजन कम होना
  5. जी मिचलाना और उल्टी
  6. स्किन पर खुजली
  7. पेट दर्द

पीलिया

पीलिया

पीलिया आपकी स्किन और आंख या पेशाब का रंग पीला कर देता है। यह अक्सर पैंक्रियाज के कैंसर के पहले लक्षणों में से एक होता है। लेकिन इसे पित्त की पथरी और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों में भी देखा जा सकता है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ट्यूमर बाइल डक्ट को ब्लॉक कर देता है। जिससे बिलीरुबिन बढ़ने लगता है और यही पीलिया का कारण बनता है। ऐसे लक्षण दिखने पर किसी भी मरीज को डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

स्किन इचिंग और डार्क यूरिन

स्किन इचिंग और डार्क यूरिन

खून में बिलीरुबिन का अत्यधिक जमाव त्वचा में इकट्ठा हो सकता है जिससे खुजली हो सकती है और गहरे रंग का पेशाब भी आ सकता है। कभी-कभी यह आपके पेट साफ होने की आदत को भी बदल सकता है।

जी मिचलाना और उल्टी

जी मिचलाना और उल्टी

शुरुआती स्टेज में ये ट्यूमर खाने की नली को भी ब्लॉक कर सकते हैं जिससे मतली और उल्टी हो सकती है। इसे अक्सर अपच के रूप में देखा जाता है।

पेट दर्द

पेट दर्द

ट्यूमर आसपास के अंगों पर प्रेशर डाल सकता है, जिससे दर्द हो सकता है। यह आमतौर पर पेट में होता है लेकिन पीठ दर्द का रूप भी ले सकता है। पेट या पीठ दर्द अक्सर ट्यूमर के बड़े होने की निशानी है। अधिकतर यह समस्या दूसरी वजहों से भी हो सकती है।

अक्सर लोग इस लक्षण को गैस्ट्राइटिस समझकर नजरअंदाज कर देते हैं और ओवर-द-काउंटर दवाओं का उपयोग करते रहते हैं और इस वजह से पैंक्रियाटिक कैंसर एडवांस हो जाता है।

वेट लॉस

वेट लॉस अक्सर पैंक्रियाटिक कैंसर का एक एडवांस लक्षण है। अगर आपका वजन अनजाने में या खुद कम हो रहा है तो यह खतरनाक हो सकता है और कैंसर की निशानी हो सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!