ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्य समाचार

ललितपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को रौंदा, तीन युवकों की मौत

ललितपुर में एक ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। ट्रक चालक बाइक को घसीटते हुए दो किलोमीटर दूर ले गया। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवो ंको कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में दर्दनाक हादसा हुआ हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली इलाके के अंतर्गत ग्राम चीरा के सामने पाचौनी तिराहे के पास झांसी की तरफ जा रही एक बाइक को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया, जिससे बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्राम चीरा के पास बाइक सवार दो युवकों के शव पड़े मिले, जिस पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आगे जाकर देखा तो बाइक और एक युवक का शव करीब दो किलोमीटर दूर ग्राम दुर्जनपुरा मोड़ के पास हाईवे पर पड़ा मिला।

मृतकों में थाना बार के मथुराडांग निवासी अवधेश (25) पुत्र पूरन बंशकार, ग्राम बांसी निवासी बबलू (21) पुत्र राजा वर्मा और मध्य प्रदेश के जिला सागर के ग्राम बमनी निवासी पुरुषोत्तम (25) पुत्र जमुनादास बताए गए हैं। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं और परिजनों को सूचना दे दी है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!