ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
विदेश

हिंसा के मामले में इमरान खान के खिलाफ कार्यवाही दो-तीन सप्ताह में शुरू होगी: पाकिस्तान के गृह मंत्री

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘पाकिस्तान में जो कुछ भी हुआ पाकिस्तानी राजनीति में नफरत, पाकिस्तान की राजनीति में अराजकता, पाकिस्तान में आर्थिक गिरावट और देश में अस्थिरता : केवल एक ही व्यक्ति इन सबका सूत्रधार है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा है कि भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की नौ मई को हुई गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा के लिए खान के खिलाफ दो-तीन सप्ताह के भीतर कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख खान (70) ने हिंसा में अपनी संलिप्तता से इनकार करते हुए कहा कि जब हिंसक घटनाएं हुईं तो वह जेल में थे। सनाउल्लाह ने शनिवार रात ‘जियो न्यूज’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि हिंसक विरोध प्रदर्शन के लिए खान ‘‘100 प्रतिशत’’ जिम्मेदार थे। गृह मंत्री ने कहा, ‘‘पाकिस्तान में जो कुछ भी हुआ  पाकिस्तानी राजनीति में नफरत, पाकिस्तान की राजनीति में अराजकता, पाकिस्तान में आर्थिक गिरावट और देश में अस्थिरता : केवल एक ही व्यक्ति इन सबका सूत्रधार है। उसका नाम इमरान खान है।’’ मंत्री ने आरोप लगाया कि खान ने युवाओं के मन में जहर घोल दिया और वह ‘‘राजनीतिक विरोधियों की मौत’’ से कम कुछ भी स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Check Also
Close
Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!