ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
हेल्थ

कच्चा नारियल स्किन से लेकर बालों तक के लिए लाभकारी

ऐसे बहुत सारे लोग होते हैं, जिनको कच्चा नारियल खाना बेहद पसंद होता है। ऐसे में अगर आपको भी कच्चा नारियल खाना पसंद है, तो यह एक अच्छी आदत है। क्योंकि नारियल खाने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है। हांलाकि अभी तक आपने नारियल तेल के कई फायदे सुने होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा नारियल खाना उससे भी ज्यादा फायदेमंद होता है। कच्चा नारियल न सिर्फ त्वचा, बालों, इम्यूनिटी बढ़ाने व वेट घटाने में भी फायदेमंद होता है।

ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि कच्चा नारियल क्यों और कैसे हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। तो बता दें कि कच्चा नारियल कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मैग्नीशियम, कॉपर, सेलेनियम, पोटेशियम, आयरन, फास्फोरस और जस्ता मौजूद होता है। साथ ही इसमें वसा भी पायी जाती है। कच्चा नारियल न सिर्फ स्वस्थ शरीर बल्कि बेहतर कार्य में भी सहायक होता है। यदि आप रोजाना एक नियमित अनुपात में कच्चे नारियल का सेवन करते हैं, तो आपको विटामिन सी, थायमिन और फोलेट पर्याप्त मात्रा में मिलता है।

कच्चे नारियल में मौजूद पोषक तत्व आपको स्वस्थ रखने का काम करता है। वहीं नारियल तेल न सिर्फ हमारे बालों बल्कि त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। बताया जाता है कि नारियल के तेल से कुल्ला करने पर पाचन तंत्र बेहतर होता है। ऐसे में अगर आपको भी कच्चा नारियल खाना पसंद है। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कच्चे नारियल के सेवन के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

वेट लॉस में फायदेमंद

आपको बता दें कि कच्चा नारियल एक हेल्दी स्नैक्स है। जो आपके वेट लॉस में सहायता करता है। क्योंकि कच्चे नारियल के सेवन से भूख कम लगती है। ऐसे में जब आपको भूख कम लगती है, तो आप कम खाते हैं, या फिर ओवरईटिंग से बच जाते हैं। साथ ही य़ह कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मददगार होता है। कच्चे नारियल में ट्राइग्लिसराइड्स मौजूद होता है। जो भूख को कम करने के साथ फैट को तेजी से बर्न करता है। कॉफी और नारियल तेल का कॉम्‍बिनेशन वेट लॉस में काफी कारगर माना जाता है।

कब्ज की समस्या होगी दूर

माना जाता है कि कच्चे नारियल के सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है। फाइबर की कमी से भी कब्ज की शिकायत हो सकती है। वहीं कच्चा नारियल भी हाई फाइबर से भरपूर होता है। ऐसे में इसके सेवन से आंत स्वास्थ्य और बाउल मूवमेंट भी बेहतर होता है।

बालों के लिए लाभकारी

बालों के लिए भी कच्चा नारियल काफी लाभकारी माना जाता है। डैंड्रफ और झड़ते बालों की समस्‍या को नारियल पानी के इस्तेमाल से दूर किया जा सकता है। वहीं आप अपने बालों को कोकोनट मिल्‍क से नेचुरल तरीके से स्‍ट्रेट कर सकते हैं। साथ ही इसके सेवन से रूखे-बालों की समस्‍या दूर होने के साथ बाल हेल्दी रहते हैं। क्योंकि कच्चे नारियल में वसा की मात्रा मौजूद होती है, जो आपकी स्किन और बालों को पोषण देने का काम करती है।

 

स्किन के लिए फायदेमंद

कच्चा नारियल खाने से स्किन ग्लोइंग और मुलायम होती है। कच्‍चे नारियल में मोनोलॉरिन और लॉरिक एसिड मौजूद होता है। जो इसे नेचुरली एंटीबैक्‍टीरियल और एंटिफंगल बनाता है। इसके सेवन से मुंहासे की समस्या दूर होती है। आप चाहें तो नारियल की एंटी-एजिंग ड्रिंक या फिर कच्चा नारियल खा सकते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर

कच्चे नारियल के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें एंटी बैक्‍टीरियल और एंटीवायरल गुण पाया जाता है। जो आपको बीमारियों और संक्रमण से बचाता है। साथ ही इसके सेवन से संज्ञात्‍मक विकारों को रोकने में सहायता मिल सकती है। एक शोध के मुताबिक कच्‍चे नारियल में ट्राइग्लिसराइड्स और केटोजेनिक गुण पाए जाते हैं। जो आपको अल्जाइमर के अलावा संज्ञानात्मक विकारों को रोकने में सहायक होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!