ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ में सिंघाड़े के आटे के व्यंजन खाने से आधा सैकड़ा बीमार

टीकमगढ़ ।   नवरात्र पर व्रत करने के बाद लोगों के द्वारा सिंघाड़े के आटा से बना सामान खाने के बाद आधा सैकड़ा लोग बीमार हो गए। फूड प्वाइजनिंग की शिकायत आने के बाद इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर इन मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी ने एक ही कंपनी का आटा खरीदा था।

अचानक लग गई अस्पताल में लाइन

गुरुवार की सुबह से जिला अस्पताल में फूड प्वाइजनिंग के मरीजों की लाइन लग गई। आलम यह था कि अस्पताल में बेड कम पड़ गए और एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों का उपचार शुरू किया। इन मरीजों में कुछ परिवारों के पूरे सदस्य ही इस समस्या से ग्रसित थे। बताया जा रहा है कि इन सभी मरीजों द्वारा बुधवार की शाम को सिंघाड़े के आटे से बने व्यंजन खाए गए थे। जिला अस्पताल में उपचार करा रहे जतारा निवासी वंशी नामदेव ने बताया कि नवरात्र की प्रथमा को वह और उनकी पत्नी व्रत थी। शाम को 6 बजे घर में सिंघाड़े के आटे की पूडिय़ां बनी तो सभी ने वह खाई। इसके बाद सभी का सिर चकराने लगा और कुछ ही देर में उल्टियां होने लगी। बेहोश होने पर परिवार के अन्य सदस्य उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। यहां पर रात्रि 12 बजे तक उपचार किया गया। आराम न मिलने पर वह टीकमगढ़ पहुंचे है। ऐसा ही हाल नए बसस्टैंड के पीछे जैन कॉलोनी निवासी डीके गुप्ता का था। उन्होंने भी शाम को सिंघाड़े के आटा की पूडिय़ां खाई थी। डीके की पत्नी समता ने बताया कि वह बाजार से जो आटा लेकर गई थी उस पर पैकिंग की तिथि 18 मार्च 2023 थी। इसके बाद भी यह परेशानी सामने आई है।

बच्चा वार्ड भी फुल

माता-पिता के साथ बच्चों के द्वारा भी सिंघाड़े का आटा खाने से वह भी बीमार हुए है। ऐसे में बच्चा वार्ड भी मरीजों से फुल हो गया है। यही हाल महिला एवं पुरुष मेडिकल वार्ड का है। यहां पर सभी मरीजों का उपचार कर ड्रिप लगाई जा रही है। सभी के द्वारा एक ही कंपनी के आटे का उपयोग किए जाने की बात कही जा रही है। जिला अस्प्पताल में पलेरा, जतारा, बल्देवगढ़ सहित जिला मुख्यालय के मरीज भर्ती किए गए है।

खासी संख्या में सामने आए है मरीज

मेडिकल वार्ड में उपचार कर रहे डा योगेश यादव ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के मरीज लगाता बढ़ रहे है। उनका कहना था कि मेल मेडिकल वार्ड में ही लगभग 20 मरीज आ चुके है। अब तक सभी मरीजों की गणना नहीं हो सकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि 50 से अधिक मामले सामने आ चुके है। उनका कहना था कि सभी की हालत सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!