ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

एम.अस धोनी और संजू सेमसन का वायरल हुआ वीडियो

IPL: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍ता एमएस धोनी और राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान संजू सैमसन के एक फ्रेम में बल्‍लेबाजी का अभ्‍यास करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने सैमसन और धोनी के एक समय पर बल्‍लेबाजी का अभ्‍यास करने वाला वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर शेयर किया, जो कि वायरल हो चुका है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने वीडियो क्लिप शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा, ‘क्‍या आप इसको लगातार देखने से रोकेंगे? निश्चित ही नहीं।’

रोमांचक भिड़ंत

बता दें कि चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच बुधवार को चेपॉक स्‍टेडियम पर आईपीएल 2023 का 17वां मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें आज अपना चौथा मैच खेलेंगी।

संजू सैमसन के नेतृत्‍व वाली राजस्‍थान रॉयल्‍स ने मौजूदा आईपीएल में अब तक तीन मैच खेले, जिसमें दो जीत के साथ वो अंक तालिका में दूसरे स्‍थान पर हैं।

एमएस धोनी के नेतृत्‍व वाली चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की टीम ने भी तीन मैच में दो जीत दर्ज की, लेकिन वो अंक तालिका में पांचवें स्‍थान पर है। एमएस धोनी की कोशिश सीएसके के होमग्राउंड पर राजस्‍थान को मात देकर तालिका में अपना स्‍थान सुधार करने पर होगी।

धोनी के लिए विशेष मैच

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के लिए राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ मुकाबला बेहद स्‍पेशल होने वाला है। एमएस धोनी चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के लिए कप्‍तान के रूप में 200वां मैच खेलेंगे। सीएसके के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा कह चुके हैं कि वो अपने कप्‍तान को जीत का तोहफा देना पसंद करेंगे।

बता दें कि चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 26 मैच खेले गए, जिसमें से सीएसके ने 15 जबकि राजस्‍थान ने 11 मैच जीते। पिछले पांच मैचों के नतीजों पर ध्‍यान दें तो यहां रॉयल्‍स का पलड़ा भारी है। उसने पांच में से 4 मैच जीते। दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला आईपीएल 2022 में ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर खेला गया था। तब रॉयल्‍स ने 5 विकेट से मैच अपने नाम किया था।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!