देश
लवली के इस्तीफे ने पार्टी की टेंशन बढ़ा दी है

लोकसभा चुनावों के बीच दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे ने पार्टी की टेंशन बढ़ा दी है। अब कांग्रेस के बड़े नेता इस मुद्दे को संभालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में संदीप दीक्षित और सुभाष चोपड़ा समेत कई कांग्रेस नेताओं ने लवली के आवास जाकर उनसे मुलाकात की और उनसे इस्तीफा देने की वजह पूछी। इसके बाद दीक्षित और चोपड़ा ने मीडिया से बातचीत की और साफ किया कि लवली ने केवल अपने पद से इस्तीफा दिया है और वह अभी भी पार्टी का हिस्सा है। बता दें, अरविंदर सिंह लवली ने रविवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन और दिल्ली कांग्रेस प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया के एकतरफा फैसलों पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।



