ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

 यूपी में बारिश व ओलावृष्टि से फसल नुकसान की बढ़ी संभावना

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सरकार ने मौसम से प्रभावित किसानों को राहत देने के निर्देश प्रभावित जिला प्रशासनों को दिए हैं। भदोही, कुशीनगर, लखनऊ, कानपुर, और उन्नाव समेत प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 48 घंटों के दौरान रुक-रुककर हो रही बारिश से फसलों के नुकसान की संभावना बढ गयी है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में आया यह बदलाव फौरी है जिसके जल्द सामान्य होने के आसार है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुये अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें। उन्होंने आपदा से हुई जनहानि में प्रत्येक प्रभावित परिवार को 4 लाख रुपये की अनुमन्य राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस संबंध में अग्रेतर कार्यवाही की जा सके।

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!