ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मध्यप्रदेश

इटारसी में भाजयुमो के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को बधाई देने बुलाया, माला पहनाकर कर दी पिटाई

इटारसी ।   भारतीय जनता युवा मोर्चा में चल रही गुटबाजी और कुर्सी की खींचतान में नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अभिषेक निर्मल की शुक्रवार रात पिटाई कर दी गई। मारपीट करने वाला कुलदीप रघुवंशी भी भाजपा नेता है, साथ ही वह इस पद के लिए दावेदार की कतार में था, जब उसे पद नहीं मिला तो इस बात पर भड़कते हुए उसने अपनी ही पार्टी के युमो अध्यक्ष की पिटाई कर डाली। देर रात भाजपा नेताओं के साथ थाने पहुंचे निर्मल ने आरोपितों पर एफआईआर करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। करीब डेढ़ साल से खाली पड़े युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष पद पर मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक महाला ने निर्मल को कमान सौंप दी। शुक्रवार शाम को ही संगठन से नियुक्ति का आदेश जारी किया गया। इस बात से नाराज दावेदार कुलदीप रघुवंशी एवं उसके साथियों गोपाला मालवीय, दुर्गेश समेत करीब 20 युवकों ने मिलकर रात करीब 11:45 बजे निर्मल को बधाई देेने के नाम पर पहले मालवीयगंज में बुलाया, यहां पहुंचते ही युवाओं ने पहले माला पहनाई, इसके बाद निर्मल के साथ मारपीट शुरू कर दी, बीचबचाव करने आए निर्मल के साथी विनायक दुबे, अमनदीप सिंह ने जब हस्तक्षेप किया तो आरोपितों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की।

पैनल में गया था नाम

भाजपा के अनुसार युमो नगर अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप रघुवंशी, सुयश ओसवाल एवं अभिषेक निर्मल का नाम भेजा गया था, कुलदीप को एक भाजपा नेता का समर्थन था, वहीं सुयश के लिए संगठन का दबाव था, खींचतान रही तो तीसरे दावेदार निर्मल को फाइनल कर दिया गया। नियुक्ति न होने से प्रबल दावेदार कुलदीप रघुवंशी नाराज था। निर्मल ने बताया कि नियुक्ति के बाद रात में वे भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह से मिलने गए थे, यहां आरोपितों ने काल कर उसे कहा कि वह आरएमएस कालोनी चौराहे पर आ जाए, उसका स्वागत करना है। यहां पहुंचते ही निर्मल को पहले आरोपितों ने बधाई दी, इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। निर्मल को बाइक पर बैठाकर बोरतलाई रोड रेलवे लाइन तक ले गए, यहां भी जमकर चांटे-घूंसे मारते हुए कहा कि तुझे बहुत नेतागिरी आ रही है, अध्यक्ष बनकर कैसे काम करेगा, हम देखते हैं, किसी तरह निर्मल यहां से भागकर निकला, विवाद की खबर उसने भाजपा नेताओं को दी, इसके बाद रात में भाजपा नेता संदेश पुरोहित, जोगिंदर सिंह, कुलदीप रावत, राकेश जाधव निर्मल के साथ थाने गए। पुलिस ने निर्मल की रिपोर्ट लिखकर मेडीकल कराया। अभिषेक निर्मल अभाविप का पूर्व पदाधिकारी रहा है, वह नगर अध्यक्ष का दायित्व संभाल चुका है, निर्विवाद नाम होने से उसकी ताजपोशी संगठन से की गई।

संगठन तक पहुंचा मामला

युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष के साथ पार्टी से जुड़े युवकों द्वारा की गई पिटाई का मामला सत्ता-संगठन तक पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद की दौड़ में कुलदीप रघुवंशी समेत दो अन्य दावेदारों के नाम चल रहे थे, खींचतान की वजह से नियुक्ति अटकी हुई थी, इसी विवाद में पैनल में शामिल अभिषेक निर्मल को युमो की कमान सौंप दी गई, जिससे विवाद खत्म हो जाए, लेकिन निर्मल की ताजपोशी पर भड़के दावेदार कुलदीप एवं उसके साथियों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपित कुलदीप रघुवंशी, गोपाला मालवीय, दुर्गेश के खिलाफ आइपीसी की धारा 341, 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

रिपोर्ट भेजेंगे

इधर मामले में मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने कहा कि जो घटनाक्रम हुआ वह ठीक नहीं है, यह भाजपा की रीति-नीति और परंपरा के खिलाफ है, जिन लोगों ने मारपीट की है, उनके खिलाफ संगठन से निष्काषन की कार्रवाई करेंगे, वरिष्ठ नेताओं को पूरे मामले की रिपोर्ट भेजी जाएगी।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!