ब्रेकिंग
आर्ट ऑफ लिविंग को ग्लोबल CSR और ESG अवार्ड्स में "बेस्ट एनजीओ ऑफ द ईयर" का सम्मान 10 न. मार्केट परीसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ,,विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा पश्चिम बंगाल में हिंदू के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में राष्ट्रपति... फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की टिप्पणी पर विवादः ब्राह्मण समाज ने सार्वजनिक शौचालयों में लगाई अनुराग... निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने अध्यक्ष निधि से कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों हेतु चित्रगुप्त नग... यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में भ... अन्त्योदय और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर से ही प्रेरित व... विशेष बच्चों के लिए समर्पित तक्षशिला इंस्टीट्यूट का पहला साल 10 नंबर नेहरू मार्केट में सिंधी समाज के नव वर्ष चैती चांद को हर्ष उल्लास से मनाया गया पूर्व बी.डी.ए अध्यक्ष, पूर्व विधायक के निज निवास पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
छत्तीसगढ़

रील्स बनाने में गई जान, कॉलेज की छत से गिरकर स्टूडेंट की मौत

बिलासपुर| बिलासपुर में रील्स बनाने के चक्कर में एक स्टूडेंट की कॉलेज की छत से गिरकर मौत हो गई। क्लास न होने पर वह अपने दोस्तों के साथ छत पर जा पहुंचा था। हालांकि, पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

बिलासपुर में रील्स बनाने के दौरान कॉलेज की छत से गिरकर स्टूडेंट की मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक स्टूडेंट दोस्तों के साथ रील बनाने के लिए कॉलेज की छत पर चढ़ा था। इसी बीच रील बनाने के दौरान उसका पैर स्लीप हो गया और स्टूडेंट छत से नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर पर चोट लगी और स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई। सरकंडा पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जहां जांजगीर के रहने वाले 20 वर्षीय आशुतोष शहर में रहकर साइंस कॉलेज में पढ़ाई करता था। आशुतोष सेकेंड इयर का छात्र था। बताया जा रहा है, कि आशुतोष रोजाना की तरह कॉलेज पहुंचा था। क्लासेस नहीं होने के कारण वो दोस्तों के साथ कैंपस में ही घूमते-घूमते रील बनाने के लिए कॉलेज की छत पर चढ़ गया।

इस दौरान आशुतोष रील बनाने के लिए छत के छज्जे और छत में अलग-अलग जगहों पर पोज दे रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर स्लिप हो गया और वो छत से सीधे नीचे ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरा। हादसे में सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इधर स्टूडेंट की मौत की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। जिसपर सरकंडा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी सरकंडा फैजूल शाह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!