ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्य समाचार

Air India ने कर्मचारियों को दिया स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प

एयर इंडिया ने शुक्रवार को नॉन- फ्लाइंग स्टाफ को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की पेशकश की। पिछले साल जनवरी में टाटा ग्रुप ओर से एयर इंडिया का अधिग्रहण किया जाने के बाद इस तरह की दूसरी पेशकश है।

जानकारी के मुताबिक, ये लेटेस्ट ऑफर जनरल कैडर के उन स्थाई कर्मचारियों के लिए है, जो कि 40 साल और उससे अधिक की आयु प्राप्त कर चुके हैं या फिर एयरलाइन को कम से कम पांच साल अपनी सेवा दे चुके हैं। साथ ही न्यूनतम पांच वर्ष की निरंतर सेवा पूरी करने वाले लिपिकीय और अकुशल श्रेणी के कर्मचारी भी इसके पात्र होंगे।

30 अप्रैल तक खुला रहेगा ऑफर

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ये ऑफर 30 अप्रैल तक सभी पात्र कर्मचारियों के लिए खुला हुआ है और इसके दायरे में एयरलाइन के करीब 2100 कर्मचारी आ रहे हैं। मौजूदा समय में फ्लाइंग और नॉन- फ्लाइंग स्टाफ को मिलाकर 11,000 से अधिक कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।

एयरलाइन की ओर से कर्मचारियों को भेजे गए संदेश में कहा गया है कि  31 मार्च, 2023 तक जो भी कर्मचारी इसके लिए आवेदन करेगा, उसे ex-gratia के अतिरिक्त एक लाख रुपये का भुगतान दिया जाएगा।

जून 2022 में दिया था स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ऑफर

एयर इंडिया की ओर से जून 2022 में पहली बार कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ऑफर का दिया गया था। इसके बाद एयर इंडिया के कर्मचारियों की ओर से इच्छा जाहिर की गई है कि इस तरह का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ऑफर अन्य स्थाई कर्मचारियों के लिए भी आना चाहिए।

बता दें, इससे पहले दिए गए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ऑफर में दोनों फ्लाइंग और नॉन- फ्लाइंग कर्मचारियों को शामिल किया गया था। सूत्रों की ओर से बताया गया कि 1,500 कर्मचारियों ने इस ऑफर में भाग लिया था।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!