ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18-19 मार्च को गुजरात का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वो अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक इस दौरान अमित शाह डेयरी उद्योग सम्मेलन और दो विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह सहित कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। एक अधिकारी के मुताबिक गृह मंत्री 18 मार्च को भारतीय डेयरी संघ की ओर से गांधीनगर में आयोजित 49वें डेयरी उद्योग सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा वह जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे और गांधीनगर सिविल अस्पताल में मुफ्त भोजन अभियान की शुरुआत भी करेंगे। वहीं 18 मार्च को ही शाह वड़ोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और उसके पहले नारदीपुर तालाब का उद्घाटन करने के अलावा वासन तालाब तथा कलोल के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। अमित शाह गुजरात के अपने दौरे के दौरान 19 मार्च को जूनागढ़ में एपीएमसी किसान भवन का उद्घाटन करेंगे और जूनागढ़ जिला बैंक के मुख्यालय का शिलान्यास भी करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इसी दिन वह सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के अलावा सोमनाथ ट्रस्ट के मोबाइल ऐप का शुभारंभ करेंगे। शाम को अमित शाह गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!