ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
देश

चारधाम यात्रा की शुरुआत से पहले ही 15 लाख से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण

आगामी दस मई को चारधाम यात्रा की शुरुआत से पहले ही 15 लाख से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं और उत्तराखंड सरकार को उम्मीद है कि इस बार यात्रा अपने पिछले वर्ष के 56.31 लाख श्रद्धालुओं की आमद के रिकॉर्ड को तोड़ देगी। प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने यहां कहा कि जिस प्रकार से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री चारधाम और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि इस बार भी चारधाम यात्रा अपने पिछले रिकॉर्ड तोड़ देगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल 56.31 लाख श्रद्धालु प्रदेश के धामों के दर्शन के लिए आए थे जो एक रिकॉर्ड था।

उन्होंने बताया कि इस बार चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण प्रारंभ किए गए थे और बृहस्पतिवार तक गंगोत्री के लिए 2,77,901 श्रद्धालु यमुनोत्री के लिए 2,53,883 श्रद्धालु, केदारनाथ के लिए 5,21,052 श्रद्धालु, बदरीनाथ के लिए 4,36,688 श्रद्धालु और हेमकुंड साहिब के लिए 23,469 श्रद्धालुओं सहित कुल 15,12,993 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कराया है। मंत्री ने बताया कि इसके अलावा, यात्रा मार्गो पर स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के अतिथि गृहों के लिए भी श्रद्धालुओं की बुकिंग जारी है।

इस वर्ष चार धाम यात्रा 10 मई को शुरू होनी है और पहले दिन गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। बदरीनाथ के कपाट 12 मई को खुलेंगे। महाराज ने बताया कि तीर्थयात्रियों को देव दर्शनों के दौरान लम्बी कतारों में लगकर अधिक प्रतीक्षा न करनी पड़े, इसके लिए चारधाम यात्रा में टोकन और ‘स्लॉट’ की व्यवस्था आरंभ की गयी है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के लागू हो जाने पर किसी भी यात्री को कतार में एक घंटे से अधिक का इंतजार नहीं कराना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!