ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मध्यप्रदेश

करेली के पास जंगल की पथरीली सड़क पर पलटी पिकअप, 14 मजदूर घायल

नरसिंहपुर ।    बुधवार को करेली थाना क्षेत्र के वनग्राम सांवरी की कच्ची और पथरीली सड़क पर मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप पलट गई। जिससे वाहन में सवार 14 मजदूर घायल हो गए।जिनमें पांच की हालत गंभीर है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के अनुसार ग्राम सांवरी-निगोरा के मजदूर मजूदरी करने हिरनपुर-बरमान क्षेत्र में गए थे। जहां से वे पिकअप क्रमांक एमपी 49 जी 0822 से अपने घर लौट रहे थे। ग्राम पंचायत खड़ई के सरपंच राजेश कौरव ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे जंगल के रास्ते में पिकअप पलटने की सूचना मिली। मौके पर जाकर एंबुलेंस को फोन किया और निजी साधनों से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करेली लाया गया। बताया जाता है कि वाहन में करीब 20 मजदूर सवार थे। पिकअप पथरीली सड़क पर चढ़ाई के वक्त पलटी। घटना होते ही कुछ राहगीरों और ग्रामीणों ने भी तत्काल मदद करने के लिए अन्य लोगों को बुलाया।

घटना में यह हुए घायल

जानकारी के अनुसार घटना में जो लोग घायल हुए हैं उनमें ममता पिता जगदीश ठाकुर 18, सुदामा पिता जगदीश ठाकुर 19, राजेश पिता तुलसी ठाकुर 19, रामप्यारी बाई 45, नन्हीबाई पति हक्कम ठाकुर 60, नेपाल पिता भगनजी 40, मंगला पति हेमलाल ठाकुर 65, रामबाई पति सुखराम ठाकुर 40, भगवतीबाई पति शिवजी ठाकुर 45 घायल हुए है। वहीं सुखराम पिता बैशाखू ठाकुर 50, सविता पति शनिराम ठाकुर 45, हक्कूबाई पति धनीराम ठाकुर 40, कलाबाई पति रामलाल 42, रामवती पति सुम्मा ठाकुर 45 को गंभीर चोट है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!