ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

फिल्म ‘तू झूठी, मैं मक्कार’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है। 8 मार्च को इस फिल्म ने थिएटर में दस्तक दी थी।लव रंजन के निर्देशन की बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की जोड़ी पहली बार दर्शकों को देखने को मिली। दोनों की जोड़ी का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। ‘तू झूठी, मैं मक्कार’ की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने लगातार अपनी पकड़ बनाई हुई है।

एक तरफ जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के करीब पहुंच चुकी है, तो वहीं दुनियाभर में इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘तू झूठी, मैं मक्कार’ पर वर्किंग डे का असर जरूर हुआ, लेकिन इसके बावजूद फिल्म खुद को संभालने में सफल रही है। इस फिल्म की पहले दिन की शुरुआत काफी शानदार हुई और फर्स्ट डे पर फिल्म ने 14 से 15 करोड़ के साथ ओपनिंग की।

इसके बाद पहले वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ा और वीकेंड होते-होते फिल्म ने 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि, उसके बाद सोमवार और मंगलवार को वीक डे का असर जरूर फिल्म पर दिखाई दिया।इस फिल्म ने सोमवार को 6 करोड़, मंगलवार को 6.02 और बुधवार को लगभग 5.57 करोड़ का बिजनेस किया। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने नेट अब तक 87.88 करोड़ और ग्रॉस 97.2 करोड़ का टोटल बिजनेस किया।

रणबीर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए आठ दिनों में लगभग 120 करोड़ की कमाई कर ली है।रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया और कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी, बोनी कपूर, हसलीन कौर अहम भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा ने फिल्म में कैमियो किया था। ‘तू झूठी, मैं मक्कार’ के बाद अब जल्द ही रणबीर ‘एनिमल’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना हैं।

 

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!