ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
देश

ऑफिस में कुर्सी के विवाद पर सहकर्मी को मारी गोली

गुरुग्राम । हरियाणा के गुरुग्राम में एक वित्तीय कंपनी के कर्मचारी ने रमाडा होटल के पास स्थित कार्यालय में कुर्सी को लेकर हुए विवाद के बाद अपने सहकर्मी को गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने गत दिवस बुधवार को बताया कि पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी हरियाणा के हिसार का रहने वाला है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित की पहचान गुरुग्राम सेक्टर नौ स्थित फिरोज गांधी कॉलोनी के निवासी विशाल (23) के रूप में की गई है।
पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और विशाल को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि विशाल के परिजन को इस बारे में सूचित किया गया और पीड़ित के भाई की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या की कोशिश) और शस्त्र कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। विशाल ने अपने बयान में कहा कि उसकी कार्यालय में कुर्सी को लेकर अपने सहकर्मी अमन जांगड़ा से मंगलवार को बहस हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि विशाल और अमन के बीच बुधवार को भी इसी बात पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद वह कार्यालय से बाहर चला गया। पुलिस के अनुसार, विशाल ने आरोप लगाया कि जब वह सड़क पर चल रहा था, तो अमन पीछे से आया और उसने पिस्तौल से उस पर गोली चला दी। इसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) वीरेंद्र विज ने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। हम जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!