ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
देश

पिछले साढ़े नौ साल में कुल 92,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए

नयी दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साढ़े नौ साल में लगभग 92,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए हैं। मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने बृहस्पतिवार यह जानकारी देते हुए कहा कि अगले महीने के अंत तक यह आंकड़ा 95,000 किलोमीटर तक पहुंच जाएगा। ‘इंटरनेशनल रोड फेडरेशन’ (आईआरएफ) के एक कार्यक्रम में जैन ने कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) सहित नवीनतम तकनीकों के इस्तेमाल से मंत्रालय को योजना आधारित परिवहन मॉडल विकसित करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि अगले 50 वर्षों के लिए बढ़ती आबादी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उच्च गति वाले गलियारे बनाए जा रहे हैं।

जैन ने यह भी कहा कि मंत्रालय ने देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अधिकांश ‘ब्लैक स्पॉट’ की पहचान की है और उनमें से अधिकांश को मार्च, 2025 के अंत तक ठीक कर दिया जाएगा। आईआरएफ के अध्यक्ष अनौर बेनाजौस ने कहा कि बुनियादी ढांचा योजनाकारों, डिजाइनरों और ठेकेदारों की भूमिका तेजी से बदल रही है और उन्हें नई प्रौद्योगिकियों, डिजिटल साधनों तथा कुशल परिवहन प्रणाली (आईटीएस) को अपनाने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!