ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्य समाचार

कर्नाटक में सबसे बड़ा असंतोष कांग्रेस में नहीं भाजपा में : खड़गे 

बेंगलुरु । कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपने-अपने दावे कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा दावा किया है। खड़गे ने कहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस चुनाव जीतने जा रही है। खड़गे कहा कि कर्नाटक में सबसे बड़ा असंतोष कांग्रेस में नहीं भाजपा में है…मेरा मुख्य एजेंडा कांग्रेस को सत्ता में लाना है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में, अन्य दलों के लिए पलायन चल रहा है। उन्होंने पूछा कि क्या आपने कांग्रेस में भाजपा की तरह टिकटों की घोषणा के बाद कोई असंतुष्ट देखा है?
कर्नाटक चुनाव के बीच ही कांग्रेस की ओर से जातिगत जनगणना वाला दांव खेला गया है। खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भी लिखा था। वहीं, खड़गे ने कहा कि भारत के दुनिया का सर्वाधिक आबादी वाला देश बनने के मद्देनजर देश में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए जातिगत जनगणना बहुत जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जातिगत जनगणना से डरती है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कार्यालय से विभिन्न जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को फोन कर विधानसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा दायर नामांकन में खामी ढूंढने और भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों में गलतियों को सुधारने के लिए कहा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने मांग की कि निर्वाचन आयोग को मामले की जांच करनी चाहिए और सच्चाई पता लगाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय का कॉल डिटेल मंगानी चाहिए।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!