ब्रेकिंग
10 न. मार्केट परीसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ,,विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा पश्चिम बंगाल में हिंदू के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में राष्ट्रपति... फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की टिप्पणी पर विवादः ब्राह्मण समाज ने सार्वजनिक शौचालयों में लगाई अनुराग... निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने अध्यक्ष निधि से कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों हेतु चित्रगुप्त नग... यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में भ... अन्त्योदय और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर से ही प्रेरित व... विशेष बच्चों के लिए समर्पित तक्षशिला इंस्टीट्यूट का पहला साल 10 नंबर नेहरू मार्केट में सिंधी समाज के नव वर्ष चैती चांद को हर्ष उल्लास से मनाया गया पूर्व बी.डी.ए अध्यक्ष, पूर्व विधायक के निज निवास पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए मध्य प्रदेश में ब्राह्मणों पर हमलों का मुद्दा गरमाया
मध्यप्रदेश

भस्मारती में महाकाल को चढ़ा गुलाल, भक्तों ने खेली होली

उज्जैन ।   महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में मंगलवार सुबह भस्मारती में महाकाल को गुलाल चढ़ाया गया, भक्तों ने यहां बाबा महाकाल के साथ होली खेली। महाकाल मंदिर परिसर रंगों से सराबोर हो गया। सोमवार को महाकाल मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया गया था। महाकाल मंदिर में हर त्योहार सबसे पहले मनाया जाता है, इसके बाद शहरवासी इसे मनाते हैं। इस बार होली पर्व दो दिन मनाया जा रहा है, शहर में कुछ स्थानों पर सोमवार को होलिका दहन हुआ तो बाकी स्थानों पर आज होलिका दहन होगा और बुधवार को धुलेंडी मनाई जाएगी। आज उज्जैन के सिंहपुरी में 5100 कंड़ों की इको फ्रेंडली होली जलाई जाएगी।

आज उज्जैन में निकलेगी गेर

मंगलवार सुबह 10 बजे सिंहपुरी से श्री महाकालेश्वर भर्तृहरी विक्रम ध्वज चल समारोह समिति द्वारा गुलाल गेर निकाली जाएगी। ब्राह्मण समाजजन शौर्य का प्रदर्शन करते हुए निकलेंगे। पं. आदर्श जोशी व पं. रूपम जोशी ने बताया सिंहपुरी की गुरु मंडली आज भी प्रागैतिहासिक होलिका का दहन के बाद सामाजिक समरसता व सौहार्द की परंपरा को कायम रखे हुए हैं। इसी के तहत मंगलवार सुबह 10 बजे सिंहपुरी से गेर चल समारोह निकाला जाएगा। इसमें ढोल निशान के साथ वरिष्ठ व प्रबुद्धजनों शामिल रहेंगे। युवा शौर्य प्रदर्शन करते चलेंगे। सिंहपुरी, कार्तिक चौक, पानदरीबा, बक्शी बाजार, गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, दानीगेट से होते हुए पुन: सिंहपुरी आएगी। गेर समिति के पंडित देवांश दुबे, पंडित विशेष व्यास, पंडित अथर्व त्रिवेदी, पंडित वेदांत व्यास, पंडित शिवेश त्रिवेदी, पीयूष पांचाल, कृष्णा कुमावत चल समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!