ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

WhatsApp में आया धमाकेदार फीचर, एक ही विंडो पर एक से ज्यादा चैट कर सकेंगे ओपन

WhatsApp : वॉट्सऐप के भारत में हजारों यूजर्स है, जो अलग-अलग जरूरतों के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। पिछले कुछ सालों में लगातार अपने फीचर्स में सुधार कर रहा है। अब कंपनी ने टैबलेट्स के लिए एंड्रॉयड बीटा पर स्प्लिट व्यू फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है।

यह फीचर यूजर्स को उनके टैबलेट पर एक साथ कई वॉट्सऐप विकल्प देखने में सक्षम करेगा। इस नए फीचर के साथ यूजर अपने टैबलेट पर अन्य वॉट्सऐप फीचर्स का उपयोग करते समय आसानी से बातचीत कर सकते हैं।वॉट्सऐप में बदलावों को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo की एक रिपोर्ट में पता चला कि यह प्लेटफॉर्म एंड्रॉयड टैबलेट यूजर्स को ऐप के टैबलेट वर्जन पर स्प्लिट व्यू फीचर का इस्तेमाल करने देगा।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जब यूजर ऐप के टैबलेट वर्जन पर चैट खोलते हैं तो आम तौर पर चैट टैब पूरी स्क्रीन लेता है। किसी अन्य वॉट्सऐप कॉन्वर्सेशन को खोलने के लिए यूजर को चैट लिस्ट पर वापस जाना होगा और फिर चैट करना होगा। बता दें कि नया फीचर वॉट्सऐप यूजर्स को मौजूदा बातचीत के दौरान अन्य चैट देखने की अनुमति देगा।

वॉट्सऐप पर स्प्लिट व्यू फीचर य को बातचीत के बीच जल्दी से स्विच करने देता है। यह मल्टीटास्किंग को भी आसान बनाता है क्योंकि यूजर अब एक ही समय में कई लोगों से बातचीत कर सकते हैं।

स्प्लिट व्यू यूजर्स को अपनी चैट से बाहर निकले बिना कॉन्वर्सेशन लिस्ट को जल्दी से स्क्रॉल करके चैट को मैनेज करने में मदद करेगा। बता दें कि वॉट्सऐप ने स्प्लिट व्यू फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है और यूजर्स एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम के जरिए अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। अपडेट में फर्मवेयर वर्जन 2.23.5.9 है, जो टैबलेट यूजर्स को एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम चलाने वाले टैबलेट का उपयोग करने देता है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!