ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्य समाचार

रणबीर कपूर को डर है, कहीं क्लीन शेव करा ली, तो उनकी बेटी राहा चेहरा पहचाने से न कर दे इनकार

मुंबई । बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पिछले साल नवंबर में अपनी बेटी का स्वागत किया और अभिनेता को अक्सर अपने पहले बच्चे राहा कपूर के बारे में बात करते हुए देखा जाता है। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बात की और बताया कि कैसे वह दाढ़ी के साथ उनके लुक को देखने की आदी हो गई है, इसीलिए उन्हें डर है कि अगर उन्होंने किसी दिन क्लीन शेव करा ली, तो उनकी बेटी चेहरा पहचाने से मना न कर दे।

रणबीर कपूर ने कहा कि मैंने यह दाढ़ी फिल्म के लिए बढ़ाई है। जब से मेरी बेटी राहा का जन्म हुआ है, उसने मुझे केवल इसी लुक में देखा है। मुझे इस बात का डर नहीं है कि मेरी दाढ़ी उसे चुभ जाएगी, लेकिन मुझे डर है कि वह कहीं क्लीन शेव के बाद मुझे पहचाने नहीं। रणबीर अपनी को-स्टार श्रद्धा कपूर के साथ सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-13 में अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का प्रमोशन करने पहुंचे। रणबीर ने बताया कि उनके लिए उनकी बेटी का प्यार सबसे खास है और उसकी मुस्कान उन्हें खुश कर देती है। उन्होंने कहा कि उसकी आदत है कि वह केवल मेरी आंखों में देखकर मुस्कुराती है और मुझे विश्वास है कि उसने मेरी आंखों के अलावा कुछ नहीं देखा है। मुझे यकीन है कि वह मेरे क्लीन-शेव लुक की भी आदि हो जाएगी, लेकिन अगर उसने क्लीन शेव में मुझे नहीं पहचाना, तो मेरा दिल टूट जाएगा।

सिंगिंग रियलिटी शो में ऋषि सिंह के साथ रणबीर करने लगे डांस
वेक अप सिड एक्टर ने सिंगिंग रियलिटी शो के होली स्पेशल एपिसोड में परफॉर्मेस का आनंद लिया। अयोध्या के ऋषि सिंह ने सुपरस्टार सिंगर-2 की कंटेस्टेंट सायशा गुप्ता के साथ फिल्म ये जवानी है दीवानी के लोकप्रिय होली गीत बलम पिचकारी पर परफॉर्म किया और रणबीर उनकी परफॉर्मेंस से इतने प्रभावित हुए कि स्टेज पर उनके साथ शामिल हो गए और डांस करने लगे। ऋषि सिंह ने कह कि शूटिंग के 8 दिनों में आदित्य रॉय कपूर, कल्कि, दीपिका और मैंने खूब मस्ती की। हम सबसे छिपाकर भांग पीते थे, ताकि किसी को पता न चले। मेरे पास इस गाने की कई प्यारी यादें हैं और इस शानदार परफॉर्मेंस के कारण मुझे उन यादों को फिर से जीने का मौका मिला।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!