ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

अवैध असलाह समेत चार बदमाश गिरफ्तार,तीन देशी कट्टे समेत 57 कारतूस बरामद

हनुमानगढ़ | हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर एक देशी पिस्टल, तीन देशी कट्टे और 57 कारतूस बरामद किए हैं। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि बदमाश संजय कुमार उर्फ रिंकू जाट (25) निवासी बड़ोपल थाना फतेहाबाद सदर हरियाणा, सतीश कुमार उर्फ मोनू मेघवाल (22) व प्रदीप कुमार नायक (22) निवासी चक तीन जेएसएल झांसल थाना भिरानी जिला हनुमानगढ़ एवं विकास नायक (27) निवासी गावं उझाना थाना गढ़ी जिला जींद हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी संजय कुमार से एक देशी पिस्टल और 30 कारतूस, सतीश कुमार और प्रदीप कुमार से एक-एक देशी कट्टा और 10-10 कारतूस और विकास कुमार से एक देशी कट्टा और सात कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी सतीश कुमार, संजय और प्रदीप उर्फ शूटर के विरुद्ध पूर्व में आर्म्स एक्ट, हत्या, मारपीट और शराब तस्करी के आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हुए हैं।एसपी चौधरी ने बताया कि आईजी बीकानेर रेंज ओमप्रकाश के निर्देशन में अवैध हथियारों की तस्करी के विरुद्ध एएसपी जस्सा राम बोस और सीओ रमेश चंद माचरा के सुपर विजन एवं एसएचओ दिनेश सारण के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। हेड कॉन्स्टेबल पुरुषोत्तम को मुखबिर से मिली सूचना पर विशेष कार्य योजना बनाया जाकर इन चारों बदमाशों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में इनसे जानलेवा हमला और हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है।साल 2022 में थाना हनुमानगढ़ टाउन पर दर्ज फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले का खुलासा हुआ है। पकड़े गए आरोपी सतीश कुमार विकास और प्रदीप कुमार उर्फ शूटर द्वारा यह घटना की गई थी।संजय की खिलाफ पूर्व में हरियाणा के थाना फतेहाबाद में हत्या का मुकदमा दर्ज है। आरोपी संजय कुमार जल्द ही बड़ोपल हरियाणा निवासी सुभाष विश्नोई और थाना सिधमुख चुरु निवासी सतीश जाट की मौका मिलते ही हत्या करने के फिराक में था। इसी वजह से अपने पास पिस्टल व बड़ी मात्रा में कारतूस साथ रखता है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!