ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मैच मुंबई- गुजरात के बीच

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत चार मार्च (शनिवार) से हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस विमेंस और बेथ मूनी की कप्तानी वाली गुजरात जाएंट्स के बीच है। दोनों टीमें इस मैच में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी। यह विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला है और कई मायने में यह ऐतिहासिक रहने वाला है। ऐसे में दोनों टीमों की खिलाड़ी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराना चाहेंगी।आईपीएल के पहले मैच में कोलकाता के ब्रेंडन मैक्कुलम ने कमाल की पारी खेली थी और इस टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत हुई थी। विमेंस प्रीमियर लीग में भी ऐसी ही शुरुआत की उम्मीद है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

गुजरातः बेथ मूनी (कप्तान, विकेटकीपर), सब्बिनेनी मेघना, हरलीन देओल, ऐश गार्डनर, डी हेमलता, किम गर्थ, एनाबेल सदरलैंड, स्नेह राणा, हर्ले गाला/अश्वनी कुमारी, मानसी जोशी/मोनिका पटेल, तनुजा कंवर।

मुंबईः यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हीली मैथ्यूज, नेट शिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), धारा गुज्जर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, जितिमनी कलिता, इस्सी वोंग, सोनम यादव/सायका इशाक।

 

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!