ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मध्यप्रदेश

श्योपुर में अब कूनो सेंचुरी की सुरक्षा करेगी जर्मन शेफर्ड डॉग

श्योपुर | ईलू नाम का जर्मन शेफर्ड डॉग कूनो सेंचुरी एरिया में होने वाले जंगली जीवों के शिकार पर रोक लगाने और उनको पकड़ने में सहायता करेगा। सात महीने की ट्रेनिंग के बाद ईलू डॉग को वन अमले को सौंपा गया है। ईलू के साथ दो वन विभाग कर्मियों को भी ट्रेनिंग दी गई है। ट्रेनिंग करने वाले वन विभाग के कर्मचारियों में नईम राशिद खान शामिल हैं।

डीएफओ प्रकाश वर्मा ने बताया, कूनो वन एरिया में शिकार होते हैं। इससे चीतों को भी खतरा रहता है। अगर कोई घटना हो तो उसे मौके पर ले जाकर तुरंत वहां किसी को पहुंचने नहीं देते हैं। शिकारी की दुर्गंध के आधार पर यह डॉग उसे ढूंढने में मदद करता है। इसको विशेष रूप से स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है, ये डॉग काफी मददगार साबित हुए हैं।

डीएफओ के मुताबित, अभी तक कई केस सामने आए, जहां पर यह डॉग थे, वहां पर अपराध नियंत्रण हुए हैं। चूंकि यहां पर चीता प्रोजेक्ट है तो सहायता के लिए एक डॉग की जरूरत थी। इस पर बीच में शासन ने सागर से और जबलपुर से डॉग स्क्वायड भेजा था, जो सेवाएं दे रहे थे। क्योंकि अब कूनो के लिए ईलू डॉग और हमारे कर्मचारी स्पेशल ट्रेंड होकर कूनो की सुरक्षा के लिए आ चुके हैं। अब हम और ज्यादा प्रभावी तरीके से अपराधों पर नियंत्रण कर सकेंगे।

बता दें कि ईलू डॉग के लिए ट्रैफिक इंडिया नाम का एक संस्थान है। यह गवर्नमेंट एजेंसी का ही पार्ट है, जो देश भर में जगह-जगह ऐसे डॉग को देते हैं। उन्होंने ही ईलू नाम के डॉग को दिया है। पंचकूला में इसकी ट्रेनिंग हुई है, यह ट्रेनिंग करीब सात महीने की हुई है और स्टॉफ की भी ट्रेनिंग डॉग के साथ-साथ हुई है। इस डॉग का नाम ईलू है, ईलू डॉग की उम्र 11 महीने बताई गई है, जो अभी कूनो नेशनल पार्क में आ चुका है।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!