ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

एक्ट्रेस देबीना बनर्जी की बिगड़ी तबीयत

टीवी जगत की चर्चित अदाकारा देबीना बनर्जी को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की तबीयत खराब है, वह इन्फ्लुएंजा बी वायरस से संक्रमित हो गई हैं। बता दें कि अभिनेत्री की सेहत से जुड़ी यह जानकारी उनके प्रवक्ता की तरफ से दी गई है। फिलहाल अभिनेत्री अपने परिवार से दूर हैं।

हो रही है रिकवरी

बता दें कि देबीना हाल ही में अपने परिवार के साथ श्रीलंका गई थीं। वहां से लौटने के कुछ दिनों बाद से उनकी तबीयत खराब है। जांच कराए जाने के बाद मालूम हुआ कि वह  इन्फ्लुएंजा बी वायरस से संक्रमित हैं। हालांकि, देबीना के पति एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी दोनों बेटियां लियाना व दिविशा को संक्रमण नहीं हुआ है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस भी अपने रिकवरी स्टेज पर हैं।

एक्ट्रेस ने किया पोस्ट

देबीना के स्पोकपर्सन ने एक बयान जारी कर बताया है, ‘देबीना की तबीयत में सुधार हो रहा है। वह काफी सावधानी बरत रही हैं और खानपान का भी ध्यान रख रही हैं। वह अपने बच्चों से दूर रहकर उनकी देखभाल कर रही हैं और जल्द ही ठीक होकर फिर से लौटेंगी।’ देबीना ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह अपनी बच्चियों से दूर हैं। उन्हें बुखार और कफ जैसे लक्षण हैं।

छोटे पर्दे से हैं दूर

बता दें कि इन दिनों देबीना छोटे पर्दे से दूर हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। एक्ट्रेस की बीमारी की खबर से फैंस की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि देबीना आहट, चिड़ियाघर, यम हैं हम, संतोषी मां समेत कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं। ‘रामायण’ में सीता का रोल अदा कर उन्होंने घर-घर में अच्छी पहचान बनाई।

 

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!