ब्रेकिंग
10 न. मार्केट परीसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ,,विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा पश्चिम बंगाल में हिंदू के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में राष्ट्रपति... फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की टिप्पणी पर विवादः ब्राह्मण समाज ने सार्वजनिक शौचालयों में लगाई अनुराग... निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने अध्यक्ष निधि से कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों हेतु चित्रगुप्त नग... यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में भ... अन्त्योदय और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर से ही प्रेरित व... विशेष बच्चों के लिए समर्पित तक्षशिला इंस्टीट्यूट का पहला साल 10 नंबर नेहरू मार्केट में सिंधी समाज के नव वर्ष चैती चांद को हर्ष उल्लास से मनाया गया पूर्व बी.डी.ए अध्यक्ष, पूर्व विधायक के निज निवास पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए मध्य प्रदेश में ब्राह्मणों पर हमलों का मुद्दा गरमाया
मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

बिना सहकार नहीं उद्धार हमारी संस्कृति, मिलकर पार्टी को मजबूत करें : विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। किसी भी राज्य की प्रगति और आर्थिक स्थिति वहां की प्रति व्यक्ति आय से पता चलती है। 2001-02 में जब कांग्रेस का शासन था, तब प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय मात्र 11,718 रूपए थी जो बढकर 2011-12 में 38,497 रूपए हो गयी। आज विधानसभा में पेश हुए आर्थिक सर्वेक्षण बताता है कि 2022-23 में अनुमानित प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 40 हजार 583 रुपए होगी। आगामी समय में मध्यप्रदेश विकसित राज्य से स्वर्णिम राज्य बनेगा, इस ओर हम अग्रसर है। जिसके लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा को बधाई देता हूं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कही। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण में उच्चतर आर्थिक विकास, बेहतर वित्तीय प्रबंधन और समाज में उसके प्रभाव के परिणामों का आंकलन किया गया है। आर्थिक सर्वेक्षण में जो आंकड़े सामने आए हैं उसके अनुसार मध्यप्रदेश आर्थिक विकास के मामले में ओर मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि 2021-22 में जो आर्थिक वृद्धि दर 18.02 प्रतिशत थी जो कि कोविड के बाद बांउस बैक हुई थी, वह अग्रिम अनुमान के अनुसार 2022-23 में 16.45 प्रतिशत है। यह प्रदेश सरकार की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
प्रति व्यक्ति आय बढ़ी, सकल घरेलू उत्पाद में 18 गुना वृद्धि

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि वर्ष 2022 23 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 13,22,821 करोड रुपए अनुमानित है, जो कि कांग्रेस सरकार के समय 2001-02 में 71,594 करोड रुपए था। सकल घरेलू उत्पाद में तब से लेकर अब 2022-23 में 18 गुना से ज्यादा की वृद्धि हुई है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार पर कांग्रेस कर्ज लेने का जो आरोप लगाती है, उस कांग्रेस को यह जरूर देखना चाहिए कि वर्ष 2005 में ऋण जीएसडीपी अनुपात 39.5 प्रतिशत था। लेकिन कोविड महामारी के दो वर्ष बाद भी 2020-21 में 22.6 प्रतिशत रहा। उन्होने कहा कि राज्य सरकार का पिछले साल पूंजीगत व्यय 37 हजार 89 करोड़ था, सरकार ने इसे 23.18 प्रतिशत बढा़कर 45 हजार 685 करोड रुपए किया है। मध्य प्रदेश के इतिहास में अभी तक का यह सर्वाधिक पूंजीगत व्यय है। जो ऐतिहासिक है। आगामी बजट में इसका असर दिखाई देगा।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना मध्यप्रदेश नंबर वन बना
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पहले चरण के अंतर्गत रिकॉर्ड स्तर पर मध्य प्रदेश एक नंबर राज्य बना है। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 5.25 लाख शहरी वेंडरों को 521 करोड रूपए से अधिक का ऋण वितरित किया गया है। यह दर्शाता है कि सामान्य और छोटे तबके के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार देश में अग्रणी बनी है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास दर 2001-02 में माइनस 0.61 प्रतिशत था, जो वर्ष 2022-23 में 24 प्रतिशत है। यह भाजपा सरकार के प्रयासों को दर्शाता है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में 2001-02 में कृषि विकास दर 3 प्रतिशत थी। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी की सरकार के प्रयासों से और मध्यप्रदेश के किसानों की मेहनत से आज मध्यप्रदेश की विकास दर 19 प्रतिशत हो चुकी है। यह देश के इतिहास में एक बड़ा रिकार्ड बना है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 2013-14 में 174.8 लाख टन गेहूं का उत्पादन होता था जो 2022-23 में अनुमानित 352.7 लाख दर्शाया गया है। गेहूं के निर्यात में भी मध्यप्रदेश की भागीदारी 46 प्रतिशत है, जो कि देश में प्रथम है। आज पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों से मध्यप्रदेश कहीं आगे निकल चुका है। प्रदेश अध्यक्ष ने कृषि क्षेत्र में हुई इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रदेश कि किसानों, कृषि वैज्ञानिक, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और कृषि मंत्री श्री कमल पटेल को बधाई दी।
भाजपा सरकार में हुई सिंचाई क्षमता में 585 प्रतिशत की रिकार्ड तोड वृद्धि
श्री शर्मा ने कहा कि सड़क, पानी, बिजली आम व्यक्ति की मूल सुविधाएं है। इस दिशा में भी भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक वृद्धि हासिल की है। यह आर्थिक सर्वेक्षण दर्शाता है। कांग्रेस के समय 2003 में सिंचाई की क्षमता पूरे प्रदेश में 7 लाख 68 हजार हेक्टेयर हुआ करती थी, जो आज 45 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुकी है। यह 585 प्रतिशत की रिकार्ड तोड वृद्धि किसानों श्री शर्मा ने कहा कि सड़क, पानी, बिजली आम व्यक्ति की मूल सुविधाएं है। इस दिशा में भी भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक वृद्धि हासिल की है। यह आर्थिक सर्वेक्षण दर्शाता है। कांग्रेस के समय 2003 में सिंचाई की क्षमता पूरे प्रदेश में 7 लाख 68 हजार हेक्टेयर हुआ करती थी, जो आज 45 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुकी है। यह 585 प्रतिशत की रिकार्ड तोड वृद्धि किसानों की मेहनत और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के सुफल प्रयासों का परिणाम है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बुन्देलखण्ड की केन बेतवा परियोजना के लिए 44 लाख 605 करोड रूपए के प्रावधान किए और आम बजट में 3 हजार 500 करोड भी आवंटित कर दिए है। श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेयी जी ने नदी जोडों का जो सपना देखा था उसे प्रधानमंत्री जी केन बेतवा के माध्यम से पूरा कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!