ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्य समाचार

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी कई निर्माताओं के लिए काम करने को तैयार….

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। वह आशिमा छिब्बर के निर्देशन में बनी ‘मिसेस चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में एक ऐसी मां की भूमिका निभाने वाली हैं, जिनके बच्चों को विदेश में उनसे अलग कर दिया जाता है। यह सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है, जो 17 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म सागरिका चक्रवर्ती के जीवन पर बनी है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान रानी की मुलाकात सागरिका से हुई। इस दौरान वह भावुक हो गईं।

इस दौरान रानी ने अपने पति आदित्य चोपड़ा के बारे में भी बात की। दरअसल, रानी को बीते कुछ साल से अपने पति आदित्य की फिल्मों में ही देखा गया है। अब इस पर बात करते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह अन्य निर्माताओं के साथ भी काम करने के लिए तैयार हैं। रानी ने कहा, ‘मेरे पति इतनी सारी अभिनेत्रियों के साथ काम करते हैं। मैं अन्य निर्माताओं के साथ काम क्यों नहीं कर सकती? मुझे बस एक अच्छी स्क्रिप्ट चाहिए। चाहे वह वाईआरएफ हो या कोई और।

अभिनेत्री ने कहा कि आदि फिल्म कर चौंक गए। वह बहुत प्रभावित हुए थे। मुझे नहीं लगता कि मैंने उन्हें किसी फिल्म में इतना प्रभावित देखा है। वह मेरी एक्टिंग से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने मुझे शाबाश कहा और मैंने उन्हें धन्यवाद। वह अक्सर पीठ पीछे मेरी तारीफ करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने मुझे गले लगाया और वह खुद को मेरी तारीफ करने से रोक नहीं पाए।

हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर की शुरुआत मिसेज चैटर्जी के साथ हुई थी। वह नॉर्वे में अपने पति और दो बच्चों शुभ और शुचि के साथ खुशी-खुशी जीवन बिता रही हैं, लेकिन जल्द ही उनके जीवन पर संकट आ जाता है, क्योंकि देश के बाल संरक्षण प्राधिकरण के अधिकारी एक दिन अचानक उनके पास आते हैं और उनके बच्चों को ले जाते हैं।

बाद में चटर्जी को पता चलता है कि उनके बच्चों को उनसे दूर ले जाया जा रहा है। दंपति पर आरोप लगाया गया कि वह अपने बच्चों का सही तरीके से ध्यान नहीं रख रही हैं और वह उनकी देखभाल करने में असमर्थ है, जिस कारण अधिकारी बच्चों को अपनी कस्टडी में ले लेते हैं। इसके बाद शुरू होती है एक मां के संघर्ष की कहानी, जो अपने बच्चों को पाने के लिए सरकार और सिस्टम के खिलाफ खड़ी हो जाती हैं।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!