ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

सीबीआई के हत्थे चढ़ा दिल्ली पुलिस का रिश्वतखोर ASI, गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। CBI ने एएसआई को एक महिला से एनडीपीएस मामले में कथित रूप से 30 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

30 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में ASI गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने रिश्वत मांगने के लिए 10 किलो सूजी शब्द का इस्तेमाल किया था। सूत्र ने कहा कि एएसआई रूपेश ने महिला से 30 लाख रुपये मांगे और आश्वासन दिया कि वह एनडीपीएस संबंधित मामले में उसकी मदद करेगा। जिसके बाद महिला ने 30 लाख रुपये में से 12 लाख रुपये का भुगतान किया था। सूत्र ने कहा एएसआई लगातार महिला पर बकाया 18 लाख रुपये देने का दबाव बना रहा था। इसके बाद महिला ने सीबीआई से संपर्क किया।

CBI ने आरोपी ASI के खिलाफ दर्ज की FIR

वहीं, सीबीआई की प्रारंभिक जांच में आरोप सही मिले। सूत्र ने कहा हमें पता चला कि आरोपी तुरंत 10 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कह रहा था। इसके लिए वह कोडवर्ड ’10 किलो सूजी ले आए’ का इस्तेमाल कर रहा था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में एक FIR दर्ज करते हुए एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!