ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
विदेश

तुर्किये में भूकंप का एक और झटका, 5.6 मापी गई तीव्रता

रायटर। तुर्किये में आया विनाशकारी भूकंप बहुत कुछ तबाह कर चूका है, वहीं एक बार फिर 5.6  तीव्रता के भूकंप ने सोमवार को दक्षिणी तुर्किये को हिला दिया है। तीन हफ्ते बाद इस भूकंप ने एक क्षेत्र को तबाह कर दिया,जिसके कारण कुछ पहले से ही क्षतिग्रस्त इमारतें गिर गईं और कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।एएफएडी के प्रमुख यूनुस सेजर ने संवाददाताओं को बताया कि भूकंप के कारण अन्य 69 लोग घायल हो गए, जो मलत्या प्रांत के येसिलर्ट शहर में केंद्रित था। साथ ही दो दर्जन से अधिक इमारतें धराशायी हो गईं हैं। आपको बता दें कि अभी 25 फरवरी को भी मध्य तुर्किये क्षेत्र में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था।

येसिलीर्ट के मेयर मेहमत सिनार ने हैबरटर्क टेलीविजन को बताया कि कस्बे में एक चार मंजिला इमारत के मलबे में एक पिता और पुत्री फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग क्षतिग्रस्त इमारत में सामान लेने के लिए घुसी थी।6 फरवरी को तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप ने चारों तरफ तबाही मचा दी। इसमें मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं तुर्किये में 44 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

 

Related Articles

Check Also
Close
Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!