ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
देशमुख्य समाचार

बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमान

बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष की कमान अब संजय सरावगी के हाथों में सौंप दी है। पिछले काफी समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए पार्टी ने दरभंगा से पांच बार के विधायक और वरिष्ठ नेता संजय सरावगी को बिहार इकाई का नया मुखिया नियुक्त किया है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इस बदलाव से बिहार भाजपा के भीतर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने की उम्मीद है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संबंध में औपचारिक पत्र जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार संजय सरावगी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को नई सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई थी। भाजपा में ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का सिद्धांत सख्ती से लागू होता है, इसलिए दिलीप जायसवाल के मंत्री बनने के बाद से ही नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश जारी थी। अब पार्टी ने संजय सरावगी पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। सरावगी की गिनती संगठन के सुलझे हुए और जमीनी नेताओं में होती है, जो छात्र राजनीति के समय से ही संघ और पार्टी विचारधारा से जुड़े रहे हैं।

संजय सरावगी का राजनीतिक सफर काफी लंबा और अनुभव भरा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले सरावगी ने 1995 में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली थी। वे पहली बार 2003 में दरभंगा नगर निगम से वार्ड पार्षद चुने गए थे। इसके बाद 2005 में वे पहली बार विधायक बने और तब से लेकर अब तक (2010, 2015, 2020 और हालिया 2025 चुनाव) उन्होंने लगातार जीत दर्ज की है। हाल ही में संपन्न हुए 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी उमेश सहनी को भारी मतों के अंतर से हराकर अपनी लोकप्रियता साबित की थी। मिथिला विश्वविद्यालय से एम.कॉम और एमबीए की डिग्री हासिल करने वाले संजय सरावगी अब बिहार में पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!