ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
छत्तीसगढ़देश

कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य छत्तीसगढ़ को लूटना और अपना खजाना भरना-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

कांग्रेस ने लंबे समय तक राज किया लेकिन उसने कभी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण नहीं दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद देश में कांग्रेस ने लंबे समय तक राज किया लेकिन उसने कभी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण नहीं दिया, इसलिए लोगों को उनकी मानसिकता समझनी होगी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली और महासमुंद जिलों में दो सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य छत्तीसगढ़ को लूटना और अपना खजाना भरना है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे, उनके रिश्तेदारों और उनके करीबी अधिकारियों ने पांच साल में छत्तीसगढ़ में लूटपाट की और इसे बर्बाद कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के बीच कथित मुख्यमंत्री पद के समझौते पर भी कटाक्ष किया और कहा कि जब कांग्रेस अपने ही वरिष्ठ नेताओं को धोखा दे सकती है, तो यह निश्चित है कि वह जनता को धोखा देगी और वादे पूरे नहीं करेगी। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री बघेल चुनाव हारने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह चुनौती दे सकते हैं कि कांग्रेस के किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया मंच ने लोगों से स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील नहीं की है। छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 20 पर सात नवंबर को मतदान हुआ था। शेष 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘दिल्ली से आए कांग्रेस के कुछ महाज्ञानी नेता आजकल अपनी सभा में मेरी जाति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। कहते फिरते रहते हैं कि मोदी तो ओबीसी है। इससे पहले जो देश में चुनाव हुए उनमें यह लोग मोदी के बहाने पूरे ओबीसी समाज को चोर कह रहे थे। यहां साहू समाज (छत्तीसगढ़ में बड़ी आबादी वाला प्रभावशाली ओबीसी समाज) के साथ इन्होंने पांच वर्ष तक क्या किया यह भी किसी से छिपा नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपको कांग्रेस की मानसिकता को पहचानना होगा। यह वही कांग्रेस है जिसने पंचायत से संसद तक सरकार चलाई, लोगों ने उन्हें सरकार चलाने का अवसर दिया, लेकिन ओबीसी समाज को आरक्षण नहीं दिया। यह वही कांग्रेस है जिसने ओबीसी कमिशन को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। यह वही कांग्रेस है जिसने मेडिकल कॉलेज में ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किया।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह इस बात का उदाहरण है कि उनके मन में ओबीसी समुदाय के प्रति कितनी नफरत है। यह कांग्रेस है जिसने बाबा साहेब (भीमराव) आंबेडकर का अपमान किया। यह कांग्रेस ही है जिसने बाबा साहेब की राजनीति को खत्म करने की साजिश रची। यह भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) है जिसने बाबा साहेब का पंचतीर्थ बनाया।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘यह कांग्रेस ही है जिसने आदिवासी नेतृत्व को कभी उभरने नहीं दिया जबकि भाजपा ने देश को पहली आदिवासी राष्ट्रपति दिया। यह सौभाग्य की बात है कि मैं काशी से सांसद हूं जो संत कबीर और संत रविदास की भूमि है। हमने देखा है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज (एक अनुसूचित जाति समुदाय) के साथ क्या किया है। वोट बैंक और तुष्टीकरण के लालच में कांग्रेस कुछ भी कर सकती है।’’

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के समर्पित वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री से नाराज हैं और उन्होंने चुनाव में उनकी हार सुनिश्चित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस में पुराने समर्पित लोग आज किनारे पर बैठे हैं। उनमें बहुत गुस्सा है। उनको लगता है की उनके साथ धोखा हुआ है। जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी थी तब मुख्यमंत्री के पद के लिए ढाई-ढाई साल का एग्रीमेंट हुआ था… लेकिन पहले ढाई साल में ही मुख्यमंत्री जी ने इतना लूटा, इतना भ्रष्टाचार किया तथा लूट के पैसे का अंबार जमा कर दिया कि जब ढाई साल पूरा होने का समय आया तब तिजोरी दिल्ली वाले के लिए खोल दिया। दिल्ली के नेताओं को खरीद लिया और एग्रीमेंट धरा का धरा रह गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज कांग्रेस के पुराने लोगों में गुस्सा है और छत्तीसगढ़ का हर नागरिक मानता है कि पार्टी के भीतर इतना बड़ा धोखा हो सकता है, वादा खिलाफी हो सकती है तो जनता के साथ वादा खिलाफी होना तय है।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!