ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
देशमध्यप्रदेश

हार्टअटैक से महिला BLO की मौत:सागर में बेटा बोला- रात 12 बजे तक करती थीं SIR का काम; अब तक 8 जानें गईं

सागर में एक महिला बीएलओ (सरकारी प्राइमरी टीचर) की इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे का आरोप है कि SIR के काम को लेकर मां मानसिक दबाव में थीं। इसके चलते उन्हें हार्ट अटैक आया। बीएलओ लक्ष्मी जारोलिया निवारी के प्राइमरी स्कूल में टीचर थीं। करीब 10 दिन पहले उन्हें हार्ट अटैक आया, तब से वे सागर और भोपाल के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती रहीं। रविवार को उनकी मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक, लक्ष्मी जारोलिया चार-पांच साल से बीएलओ का काम कर रही थीं। उनके बेटे देवांशु जारोलिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर सर्वे के दौरान मां पर अत्यधिक मानसिक दबाव था। उनका मोबाइल सही से नहीं चल रहा था। इस कारण उन्हें तकनीकी कामों में दिक्कत आती थी।

इसके बावजूद उनसे सुबह से रात 12 बजे तक रिपोर्ट तैयार करने, फॉर्म भरने और सूचनाएं भेजने का काम कराया जाता था। इसी तनाव में सर्वे के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। सागर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने हार्ट संबंधी समस्या की पुष्टि की।

रहली तहसीलदार राजेश पांडे ने बताया कि महिला 2021 से हार्ट मरीज थी। इलाज होता रहा है। हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!