ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
लाइफस्टाइल

एक बार शर्ट फोल्ड करने की ये निंजा टेक्निक जान लीं, तो बैंग में रखने या आलमारी में आसानी से नहीं होगी खराब

अक्सर होता है कि बड़ी मुश्किल से हम सभी शर्ट को फोल्ड करके आलमारी या बैंग में रखते हैं, तो शर्ट की बनावट थोडी सी बिगड़ जाती है या फिर कॉम्प्लिकेटेड होती है। जिस वजह से इसको तय करके रखना या फिर आयरन करना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर शर्ट को आयरन करके फोल्ड करके रखें तो उठाने के चक्कर में इनकी फोल्ड बिगड़ जाती है और फिर से समेटना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप शर्ट को फोल्ड करने की यह निंजा टेक्निक जान गए, तो इसे आप मिनटों में मोड़कर रख सकते हैं। फिर आप शर्ट को आलमारी हो या ट्रैवल बैग में आराम से रख सकते हैं, इस तरह  से शर्ट को फोल्ड करके रखने से ना तो शर्ट सिकुड़ेगी और ना ही इसकी फोल्ड खराब होगी।

शर्ट को फोल्ड करने का आसान तरीका

– सबसे पहले आप शर्ट को पूरा फैला लें। इसके बाद शर्ट को बीच से आधी जगह से मोड़कर नीचे वाले हिस्से को ऊपर कॉलर के पास तक ले जाकर रख दें।

– इसके बाद बाजुओं को मोड़ते हुए अपोजिट निचली तरफ ले जाएं और इसी तरह से दूसरी स्लीव को भी नीचे की तरफ ले जाएं। इस तरह से दोनों शर्ट की स्लीव में क्रॉस बन जाएगा।

– अब फोल्ड हुए शर्ट के कॉलर के सीध में शर्ट को एक हिस्से से फोल्ड कर लें। इस तरहसे आप दूसरे साइड से भी शर्ट के कॉलर की सीध में एक हिस्से को फोल्ड कर लीजिए।

– फिर से शर्ट को हाफ मोड़कर फैब्रिक को शर्ट के कॉलर में बैक साइड पर टक कर लें। इस आसान तरीके से आपकी शर्ट फोल्ड हो जाएगी और आप इसे कहीं भी आसानी से रख सकते हैं। ट्रैवल के लिए जाते वक्त बैग में रखें या फिर रोजमर्रा में शर्ट को फोल्ड करके आलमारी में रख सकते हैं। इस तरीके से आप फटाफट और आसानी से शर्ट को तय कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!