ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

उत्तरा बावकर का हुआ निधन, मनोज बाजपेयी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: सिनेमा और रंगमंच की मशहूर अदाकारा उत्तरा बावकर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। पिछले एक साल से वो बीमार चल रही थीं। मृणाल सेन की ‘एक दिन अचानक’ के लिए उत्तरा बावकर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। गोविंद निहलानी की तमस और रुक्मावती की हवेली में उनके काम के लिए भी उनकी सराहना की गई।

उत्तरा बावकर के निधन से शोक की लहर

फिल्म इंडस्ट्री में इस खबर से शोक की लहर है। दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ने ट्वीट कर उत्तरा बावकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा- उनकी प्रतिभा को कई बार मंच पर देखने का सौभाग्य मिला! क्या अभिनेत्री थीं आप !! आप याद आएंगी उत्तरा जी! आत्मा को शांति मिले!

इसके साथ ही सिंगर ईला अरुण ने भी उनके निधन पर शोक जताया। इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा- पहली बार उत्तरा जी से एनएसडी में मिली थी, जहां मैं शॉर्ट टर्म कोर्स कर रही थी। मैं उनके व्यक्तित्व और आवाज से प्रभावित थी। बाद में गोविंद निहलानी की ‘तमस’ और ‘रुक्मावती की हवेली’ में काम करने में बहुत मजा आया, जिसमें उन्होंने रुक्मावती का लीड रोल प्ले किया था और मैं उनकी बड़ी बेटी का किरदार निभा रही थी। यह पूरी थिएटर बिरादरी के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है और हम सभी जो उसे जानते थे, उसे बहुत याद करेंगे। ॐ शान्त!

मनोज जोशी ने ट्विटर पर लिखा- उत्तर बावकर जी का निधन भारतीय फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से गहरा दुख हुआ है। ॐ शांति!

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!