मध्यप्रदेशमुख्य समाचार
निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने अध्यक्ष निधि से कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों हेतु चित्रगुप्त नगर में विधिवत भूमिपूजन

भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने गुरूवार को चित्रगुप्त नगर में विभिन्न विकास कार्यों हेतु भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। यह विकास कार्यभोपाल नगर निगम अध्यक्ष निधि से उपलब्ध कराई गई राशि से ही कराये जा रहे हैं। भोपाल नगर निगम अध्यक्ष ने चित्रगुप्त नगर के नागरिकों को विकास एवं जनसुविधा के कार्यों की शुरूआत कर बधाई देते हुए कहा कि यह शिलान्यास सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सशक्त क्षेत्र बनाने का संकल्प है। सूर्यवंशी ने कहा कि हमारा उद्देश्य शहर के नागरिकों को बेहतर से बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इस दिशा में हम लगातार कार्य कर रहे हैं।