ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचारहेल्थ

गर्मियों में इस तरह खाएं खीरा

गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक देने वाले फूड्स की जरूरत बढ़ जाती है और खीरा इस मामले में किसी सुपरफूड से कम नहीं है. ये न सिर्फ डिहाइड्रेशन से बचाता है बल्कि वजन घटाने, पाचन सुधारने और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि खीरे का सही तरीके से सेवन करने से इसके फायदे दोगुने हो सकते हैं? आइए जानते हैं गर्मियों में खीरा खाने के जबरदस्त फायदों के बारे में.

खीरा शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. इसमें भरपूर पानी की मात्रा होती है, जो गर्मियों में शरीर की नमी बनाए रखने में मदद करता है.

खीरे में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है. ये कब्ज की समस्या को दूर करता है और पेट को साफ रखता है, जिससे गैस, अपच और एसिडिटी से राहत मिलती है.

खीरा कम कैलोरी और अधिक फाइबर से भरपूर होता है, जिससे ये वजन घटाने में काफी सहायक होता है. इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार खाने की आदत कम हो जाती है.

खीरे में मौजूद पोटैशियम और फाइबर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है. ये कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है और हृदय को स्वस्थ बनाए रखता है.

खीरे में सिलिका, विटामिन सी और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा में निखार लाते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं. खीरे का रस लगाने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और चेहरे पर ताजगी बनी रहती है.

खीरा सिर्फ शरीर को ठंडा नहीं रखता, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा भी देते हैं. ये गर्मी में लू से बचाने में मदद करता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है.

रातभर पानी में भिगोकर सुबह पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और बीमारियों से बचाव होता है. ये शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर स्वस्थ बना रहता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!