देश
डॉन मुख्तार अंसारी का निधन

उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ है। जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान ही हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। मिल रही जानकारी के मुताबिक जेल में मुख्तार अंसारी अचानक ही बेहोश होकर गिर गए थे। मंगलवार को भी उनके तबीयत खराब होने की खबर आई थी। हालांकि आज मंगलवार की तुलना में उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। मुख्तार अंसारी के निधन के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीतिक हलचल बढ़ सकती है।




