ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के मंशानुरूप बालोद जिला सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत 16 दिवसों में शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने वाला राज्य का पहला जिला बना

बालोद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार एवं मंशानुरूप राज्य शासन के विशेष  प्राथमिकता वाले सामाजिक ,आर्थिक सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत राज्य के द्वारा दिए गए लक्ष्य को 16 दिनों की अवधि में शत प्रतिशत पूरा करने वाला बालोद जिला राज्य का पहला जिला बन गया है।
कलेक्टर कुलदीप  शर्मा के दिशा निर्देश एवं  सतत मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ रेणुका , तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमन्त ठाकुर जिले सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा इस कार्य में लगे सभी अधिकारी ,कर्मचारियों के  फील्ड में उपस्थित रहकर कार्य की सतत मॉनिटरिंग के साथ साथ  प्रगणकों के बेहतरीन कार्यों के फलस्वरूप  बालोद जिला मात्र 16 दिनों की अवधि में राज्य के द्वारा दिये गए 1 लाख 62 हजार के लक्ष्य को शत प्रतिशत  पूरा  करने वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया है।

     कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने इस कार्य में लगे जिले सभी अधिकारी कर्मचारियों के अथक परिश्रम एवं निरंतर सजग रहकर  पूरे मुस्तैदी से किए गए कार्य के फलस्वरूप जिले को मिले इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सरहना व्यक्त की है।शर्मा ने सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण कार्य कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारी कर्मचारियों को  राज्य शासन की इस महत्वपूर्ण कार्य को  करते हुए पूरी प्रतिबद्धता व सजग एवं सक्रियता के साथ कार्य करते हुए पूरे राज्य में सर्वप्रथम लक्ष्य को पूरा करने की महत्वपूर्ण उपलब्धि दिलाने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी है।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!