मध्यप्रदेश
प्राचीन नगरी चंदेरी के कण-कण में व्याप्त है भारत की संस्कृति – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्राचीन नगरी चंदेरी के हर एक कोने और पत्थर (कण-कण) में भारत की संस्कृति विद्यमान है। चंदेरी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अशोकनगर के चंदेरी में देश के पहले “क्रॉफ्ट हेण्डलूम टूरिज्म विलेज” के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अद्भुत व्यक्तित्व के कारण भारत की विश्व में एक विशिष्ट पहचान बनी है। भगवान श्रीराम की जय-जयकार हुई है, लेकिन अभी भगवान श्रीकृष्ण की मटकी फूटनी बाकी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने महाकाल मंदिर के पास श्रीमहालोक का निर्माण कर उसे विश्व प्रसिद्ध बनाया है। उनकी प्रेरणा से प्रदेश सरकार सभी देव-स्थानों को भी विकसित करेगी।




