ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
देश

भारत के तीसरे 700 मेगावॉट की क्षमता वाले परमाणु ऊर्जा रिएक्टर का ‘हॉट कंडीशनिंग’ चरण पूरा

राजस्थान के रावतभाटा में विकसित किए जा रहे भारत के तीसरे 700 मेगावॉट की क्षमता वाले परमाणु ऊर्जा रिएक्टर ने बृहस्पतिवार को अपनी प्राथमिक ताप परिवहन प्रणाली की ‘हॉट कंडीशनिंग’ के पूरा होने के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

परमाणु ऊर्जा संचालक एनपीसीआईएल ने यह जानकारी दी। ‘न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड’ (एनपीसीआईएल) ने एक बयान में कहा, “राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना (आरएपीपी) 7 और 8 की इकाई-7, स्वदेशी 700 मेगावॉट श्रृंखला के तीसरे रिएक्टर ने 30 नवंबर को प्राथमिक ताप परिवहन (पीएचटी) प्रणाली की हॉट कंडीशनिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक ढंग से पूरा किया।’’

‘हॉट कंडीशनिंग’ एक प्रक्रिया है जिसका उद्देश्य उच्च तापमान और उच्च दबाव की स्थिति में घटक कार्यात्मकताओं जैसे ‘इनिशियल फ्यूल लोडिंग’ (आईएफएल), ‘फर्स्ट एप्रौच टू क्रिटिकेलिटी’ (एफएसी) और विद्युत उत्पादन शुरू होने की जांच करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!