ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्य समाचार

किडनी इंफेक्शनसे जूझ रहीं एक्ट्रेस शिवांगी जोशी, बोलीं- जल्द करूंगी कमबैक

‘ ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम शिवांगी जोशी अपनी हेल्थ की वजह से सुर्खियों में बनीं हुईं हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। दरअसल, शिवांगी किडनी इंफेक्शन से जूझ रहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर अपने हेल्थ की जानकारी दी है। उन्होंने अपने फैंस के लिए एक तस्वीर साझा की है, जिसमे वह काफी बीमार नजर आ रहीं हैं।

उनकी इन तस्वीर देख उनके फैंस काफी चिंतित हैं। शिवांगी की पोस्ट पर उनके फैंस का लगातार रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। हर कोई उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है। शेयर की गई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि हॉस्पिटल के बेड पर लेटी शिवांगी इस कठिन समय में भी बेहद स्ट्रॉन्ग नजर आ रहीं हैं।

उनके दोनों हाथों में ड्रिप के निशान हैं और पट्टी लगी हुई है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है, ‘सब लोगों को हाय कुछ दिन खराब रहे। मुझे किडनी में इंफेक्शन हो गया है, लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरे परिवार, दोस्तों, डॉक्टरों, अस्पताल के कर्मचारियों की मदद और भगवान की दुआ से मैं बेहतर महसूस कर रही हूं।’

इसके आगे शिवांगी ने लिखा, ‘ये आपको याद दिलाने के लिए भी है कि आपको अपने शरीर, मन और आत्मा का ख्याल रखना होगा और सबसे खास चीज कि हाइड्रेटेड रहना होगा। आप सभी को प्यार, और मैं बहुत जल्द काम पर वापस आऊंगी।’एक्ट्रेस का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, उनके फैंस उनकी इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!