ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मध्यप्रदेश

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया छात्रावास परिसर में पौध-रोपण भी किया

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने आज जबलपुर प्रवास के दौरान गोकलपुर रांझी स्थित पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने छात्रावास की छात्राओं से अलग-अलग बात कर उनसे छात्रावास की व्यवस्थाओं और कठिनाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
राज्य मंत्री श्रीमती गौर को छात्राओं ने बताया कि उन्हें छात्रावास में सरकार द्वारा दी जा रही सभी सुविधाएँ प्राप्त हो रही हैं। छात्रावास की व्यवस्थाओं से वे संतुष्ट हैं। श्रीमती गौर ने छात्रावास के कमरों की साफ-सफाई, परिसर की साफ-सफाई, छात्रावास में दिये गये कंबल, गद्दे आदि का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास के बाथरूम एवं टॉयलेट की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने छात्रावास प्रबंधन से कहा कि छात्रावास और छात्रावास परिसर में अच्छी सफाई व्यवस्था है। ऐसी व्यवस्था पर पर उन्होंने अधिकारियों की प्रशंसा की। उन्होंने मौके पर उपस्थित विभाग के अधिकारियों को छात्रावास में भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती सावित्रीबाई फुले की तस्वीर लगाने के निर्देश दिये। साथ ही छात्रों की मांग पर पेयजल के लिये एक वाटर कूलर भी लगाने के लिये कहा। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने छात्रावास परिसर में पौध-रोपण भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!