ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
देश

मील में आग लगने पर असम राइफल्स ने की ग्रामीणों की मदद

मणिपुर के कामजोंग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास नंबाशी खुनाऊ गांव में एक मिल में 14 अप्रैल को भीषण आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही शंगशक बटालियन के कसोंग पोस्ट से असम राइफल्स के जवानों ने भी आग बुझाने में स्थानीय लोगों की सहायता की।आग बुझाने का काम शुक्रवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट से जारी है। इस बीच ग्रामीणों ने शंगशक बटालियन की कसोंग चौकी से संपर्क किया और नंबाशी खुनाऊ मील में लगी आग को बुझाने में मदद मांगी।

आग की सूचना मिलते ही असम राइफल्स के जवान अग्निशमन उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे।अधिकारियों ने बयान में कहा कि असम राइफल्स और स्थानीय लोगों की मदद से भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। बता दें कि अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो इससे अधिक नुकसान हो सकता था। आग में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों और असम राइफल्स के जवानों के सामूहिक प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने असम राइफल्स के जवानों का आभार व्यक्त किया।

इसस पहले, पिछले साल मणिपुर के बिष्णुपुर में तीन से चार युवकों ने एक वैन में आग लगा दी थी। राज्य में तनावपूर्ण स्थिति पैदा होने के बाद राज्य सरकार ने पूरे राज्य में पांच दिन के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया था। हालत को काबू पाने के लिए प्रशासन ने अगले 2 महीने के लिए चुराचांदपुर और बिष्णुपुर जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई। मणिपुर सरकार ने कहा कि इस मामले ने राज्य में तनावपूर्ण सांप्रदायिक स्थिति और अस्थिर कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा कर दी। जिसे देखते हुए ये फैसला लिया गया।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!