ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्य समाचार

धाकड़ अंदाज में नजर आईं सुष्मिता सेन, शुरू हुई आर्या 3 की शूटिंग….

सुष्मिता सेन की अपकमिंग वेब सीरीज आर्या 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज के साथ एक्ट्रेस ने अपना ओटीटी डेब्यू किया था, जो सुपरहिट रहा था। दो सक्सेसफुल पार्ट के बाद अब सीरीज का तीसरा पार्ट आ रहा है।

सुष्मिता का धाकड़ अंदाज

आर्या 3 के मेकर्स ने 25 अप्रैल को सीरीज की अपडेट शेयर की है और एक्ट्रेस का एक जबरदस्त वीडियो जारी किया है। वीडियो में सुष्मिता सेन का धाकड़ अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस हाथ में तलवार लिए करतब दिखाते हुए नजर आ रही हैं और कह रही हैं- “एक जिंदगी, दोगुनी ताकत, अब तीसरे राउंड का समय आ गया है।”

आर्या 3 का अपडेट

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने आर्या 3 से सुष्मिता सेन का ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “वो तेज है, वो निडर है, वो वापस आ गई है। आर्या 3 की शूटिंग फिर से शुरू हो गई है।”

हिट रहा सुष्मिता का ओटीटी डेब्यू

साल 2020 में सुष्मिता सेन ने आर्या 2 के साथ में ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था। एक्ट्रेस लंबे ब्रेक के बाद किसी प्रोजेक्ट में नजर आई थीं। आर्या की कहानी और उनकी एक्टिंग ने दर्शकों को इम्प्रेस किया। जिसके बाद मेकर्स ने सीरीज का दूसरा सीजन लाने का फैसला किया। अब जल्द आर्या 3 भी आने वाली है। हाल ही में आर्या 3 का टीजर रिलीज किया गया था। आर्या के अब तक के सभी सीजन्स को राम माधवानी ने डायरेक्ट किया है।

आर्या की कहानी

सीरीज की कहानी की बात करें तो ये आर्या सरीन नाम की मजबूत महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकती है। एक दिन अचानक आर्या के पति तेज सरीन (चंद्रचूड़ सिंह) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाती है। जिसके बाद बौखलाई आर्या पति के मौत का बदला लेने की ठानती है और माफिया गैंग ज्वाइन कर लेती है। हालांकि, मिशन पर निकली आर्या अपने बच्चों की देखभाल करने से नहीं चूकती।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!