ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
खेती-किसानीहेल्थ

केवल एक सेब की कीमत है 500 रुपये, शहद से भी मीठे इस सेब की खासियत जानिए

अक्सर हमलोगों ने बाजारों में कई तरह की सेब के प्रजातियों को देखे होंगे। इसमें मुख्यत हमलोग ने लाल तथा हरे सेब को देखे होंगे। लेकिन, क्या हमलोगों ने कभी बैंगनी या काला सेब को देखा है? इस सवाल का जवाब हमलोगों के पास यही होगा की हमलोगों ने ऐसा सेब कभी नहीं देखा! लेकिन सच्चाई यह है कि तिब्बत के कुछ हिस्सों में काले सेब की खेती होती है और इसकी डिमांड वर्ल्ड काफी है। इसे ब्लैक डायमंड एप्पल (Black Diamond Apple) कहते हैं।

 ये ब्लैक एप्पल

यह Hua Niu परिवार के सेब होते हैं। इसे चाइनीज रेड डिलीसियस भी कहते हैं। यह अपने नाम के अनुरूप एकदम काला भी नहीं है। बल्कि यह डार्क पर्पल कलर का होता है। खास बात है कि ये सेब शहद से भी ज्यादा मीठा होता है।

Black diamond Apple

3100 मीटर की ऊंचाई पर होती है, इस ख़ास किस्म के सेब की खेती

यह दुर्लभ सेब बहुत कम जगहों पर पाया जाता है। तिब्बत की पहाडिय़ों पर उगाये जाने वाला यह इतना गहरा होता है कि देखने पर काला या बैंगनी दिखाई देता है। इसकी खेती समुद्र तल से लगभग 3100 मीटर की उंचाई पर की जाती है। ज्यादा ऊंचाई की वजह से जिस जगह पर इस सेब को उगाया जाता है, वहां दिन और रात के तापमान में काफी अंतर होता है। दिन में पड़ने वाली अल्ट्रा वॉयलेट किरणों की वजह से इन सेबों का रंग बैगनी हो जाता है। सिर्फ तिब्बत की पहाडिय़ों पर उगाया जाने वाला यह सेब अद्भुत है। यहां इसे हुआ नियु (Hua Niu) के नाम से जाना जाता है तथा इसे चाइनीज रेड डिलीशियस के नाम से भी जाना जाता है।

कीमत सुन कर चौंक जाएंगे

इन सेबों की खेती का काम साल 2015 से ही शुरू किया गया है। इन सेबों की सबसे अधिक बिक्री बीजिंग, शंघाई, गुआंगजो और शेन्ज़ेन के बाज़ारों में है। इस एक सेब की कीमत करीब 500 रुपये तक है। ये सेब दूसरे सेबो की अपेक्षा कई गुना ज्यादा महंगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!