ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
देश

राहुल पर निशाना साधते हुए बोले मोदी- मोहब्बत की दुकान नहीं, लूट का बाजार है

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी प्रति जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार कांग्रेस एक फेल प्रोजेक्ट को लॉन्च करने की कोशिश करती है। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस की परेशानी समझ सकता हूं। वर्षों से वे बार-बार एक असफल उत्पाद लॉन्च करते रहे हैं। हर बार लॉन्चिंग फेल हो जाती है। नतीजा यह है कि मतदाताओं के प्रति उनकी नफरत चरम पर पहुंच गयी है। उन्होंने कहा कि लॉन्चिंग विफल हो जाती है और वे मतदाताओं के प्रति घृणा रखते हैं। लेकिन पीआर वाले मोहब्बत की दुकान का प्रचार करते हैं। इसीलिए देश की जनता कह रही है, ये है लूट की दुकान, झूठ का बाजार। मोदी ने कहा कि कांग्रेस को परिवारवाद पसंद है, कांग्रेस को दरबारवाद पसंद है। जहां बड़े लोग, उनके बेटे-बेटियां भी बड़े पदों पर काबिज हों। यही उनकी कार्यशैली रही है। उन्होंने कहा कि कल यहां दिल से बात करने की बात भी कहीं गई थी। उनके दिमाग के हाल को तो देश लंबे समय से जानता है। लेकिन अब उनके दिल का पता भी चल गया। उनका ‘मोदी प्रेम’ इतना प्रबल है कि उन्हें सपने में भी मोदी दिखते हैं। अगर मोदी भाषण देते वक्त पानी पी लें तो कहते हैं ‘मोदी को पानी पिला दिया’। जब मैं चिलचिलाती धूप में गरीबों से मिलने जाता हूं तो अपना पसीना पोंछ लेता हूं, तो वे कहते हैं ‘देखिए मोदी को पसीना ला दिया। आपको बता दें कि बुधवार को राहुल ने संसद में अपना भाषण दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!