ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्य समाचार

नाबालिगा ने की 4 साल के बच्चे को मारने की कोशिश….

थाना छेहरटा के अधीन आते इलाका राधा स्वामी डेरा गली नोनी वाली के नजदीक स्थित हरगोबिंद एवेन्यू छेहरटा में एक चार साल के बच्चे को एक नाबालिगा केक खिलाने के बहाने ले गई और उसे जान से मारने की कोशिश की। रास्ते से मोटर साइकिल पर गुजर रहे एक युवक ने उसे देख लिया और उस बच्चे को बचा लिया।

नाबालिगा द्वारा की गई यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। रंजिश यही थी कि बच्चे की मां पड़ोसियों के बच्चों के साथ अपने बच्चों को खेलने से मना करती थी। फिलहाल थाना छेहरटा की पुलिस को इसकी शिकायत कर दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बच्चे की मां बलजिंदर कौर ने बताया कि उसका चार वर्षीय बेटा जक्षदीप सिंह शाम चार बजे के करीब गली में खेल रहा था। इसी दौरान उनके पड़ोसी डोलसी की 13-14 वर्षीय बेटी उसके बेटे को केक खिलाने का झांसा देकर वहां से थोड़ी दूरी पर स्थित खाली प्लाट में ले गई और उस प्लाट में उसे मारने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे को पड़ोसियों के बच्चे के साथ खेलने से इंकार करती थी। इसी रंजिश के चलते उन लोगों ने उनके बेटे को मारने की कोशिश की है। महिला का आरोप है कि पुलिस को शिकायत की गई है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस बच्ची कहकर कार्रवाई नहीं कर रही है। थाना छेहरटा के प्रभारी गुरविंदर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!