ब्रेकिंग
सावन में करें भोलेनाथ की अराधना Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने...
देश

भारत और यूरोपीय संघ के बीच में तनातनी

नई दिल्ली । भारत सरकार ने मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर सीमा शुल्क लगाया गया है। यूरोपीय संघ इसका विरोध कर रहा है। यूरोपीय संघ का आरोप है,कि भारत इलेक्ट्रॉनिक सामान पर सीमा शुल्क के मामले में विश्व व्यापार संगठन से किए गए समझौते का पालन नहीं कर रहा है। ऐसी स्थिति में यूरोपीय संघ भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर अतिरिक्त शुल्क लगा सकता है।
विश्व व्यापार संगठन की दूसरी शीर्ष निर्णयाक संस्था विवाद समाधान निकाय ने 17 अप्रैल को अपने फैसले में कहा है,सूचना और संचार प्रौद्योगिकी उत्पादों पर भारत द्वारा शुल्क लगाए जाने से, सूचना प्रौद्योगिकी समझौते का उल्लंघन हुआ है। सूचना प्रौद्योगिकी समझौते पर भारत ने हस्ताक्षर किए हैं। लेकिन अब भारत समझौते को नहीं मान रहा है।
भारत सरकार,17 अप्रैल को दिए गए फैसले के खिलाफ, अपील सर्वोच्च निर्णायक संस्था में करने जा रहा है। अभी यह संस्था कार्यरत नहीं है। अमेरिका ने न्यायाधीशों की नियुक्ति पर रोक लगा दी है। जिसके कारण यूरोपीय संघ और भारत के बीच में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका असर आयात और निर्यात व्यापार में पड़ सकता है।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!