ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्य समाचार

गौहर खान का पलटवार, जस्टिन और हैली बीबर के रोजा को मूर्खता कहने पर

बॉलीवुड अभिनेत्री और ‘बिग बॉस 7’ की विनर गौहर खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर गौहर की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में, गौहर ने इस्लाम में रमजान में रोजा रखने के बारे में आपत्तिजनक कमेंट करने पर जस्टिन और हैली बीबर को लताड़ा है। गौहर के इस बयान का कई लोग तो समर्थन कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग गौहर को बेफालतू की नसीहत देना कह रहे हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

हाल ही में, हॉलीवुड के दिग्गज सिंगर जस्टिन बीबर और हेली बीबर ने रमजान में रोजा के उपवास के बारे में सेंसिटिव कमेंट किया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, जस्टिन और हैली उपवास के पहलू पर हंसते हुए पकड़े गए और दावा किया कि यह आपके शरीर को पोषण से दूर करता है।

इसी क्रम में गौहर खान ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया और इसके कैप्शन में लिखा, ‘यह साबित करता है कि वह कितने मूर्ख हैं। बशर्ते उन्हें इसके पीछे के साइंस के बारे में पता हो और इससे स्वास्थ्य लाभ होता है! कहीं से ज्ञान लें जस्टिन बीबर और हैली बीबर। एक राय होना ठीक है बीटीडब्ल्यू, लेकिन इतना समझदार बनो कि सही ढंग से लोगों को बता सके।’

हाल ही में, एक इंटरव्यू में जस्टिन बीबर ने कहा, ‘मुझे वाकई में इसके बारे में सोचना पड़ेगा क्योंकि मैंने कभी भी ऐसा नहीं किया है। मुझे ऐसा लगता है कि हमारे शरीर को बेहतर तरीके से काम करने के लिए एनर्जी और पोषण की जरूरत होती है, जो उपवास से नहीं मिल सकता है। हैली ने यह भी खुलासा किया कि उपवास रखना कभी भी उनकी समझ में नहीं आया है।’

हैली ने आगे कहा, ‘अगर आप एक बार को टीवी बंद करना चाहते हो या फिर अपने फोन को फास्ट करना चाहते हो तो वह मुझे फिर भी ठीक लगता है और समझ में भी आता है, लेकिन सब कुछ छोड़ छाड़ कर उपवास करना मेरी समझ में नहीं आता है। हमारे शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है और वह बिना खाना खाए कैसे मिल सकता है। यह मेरे लिए कभी मायने नहीं रखता था’।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!